Sat. Oct 4th, 2025

                        वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

मुरैना 02 अक्टूबर। भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ मुरैना के जिला सचिव शेखर सिंह यादव ने बताया कि जिला संघ के वार्षिक कार्यक्रम अनुसार गांधी जयंती एवं शास्त्र जयंती पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पर स्थित जिला संघ कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सर्वप्रथम

डॉ विवेक राठी जी द्वारा गांधीजी की प्रतिमा पर माला पहनाई गई और राठी जी द्वारा अपने वक्तव्य में कहा कि भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी जिन्हें बापू या महात्मा गांधी के नाम से भी जाना जाता है, के जन्म दिन २ अक्टूबर १८६९ को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। वस्तुतः गांधीजी विश्व भर में उनके अहिंसात्मक आंदोलन के लिए जाने जाते हैं और यह दिवस उनके प्रति वैश्विक स्तर पर सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने सत्य और अहिंसा के आदर्शों पर चलकर भारत को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराया था। गांधी जयंती के रूप में उनके जन्मदिन मनाकर देश राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित करतें हैं। आज के विद्यार्थियों एवं युवा पीढ़ी बापू के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाए तथा देश हित के लिए अपना योगदान दे। इसी उद्देश्य से गांधी जयंती का आयोजन किया जाता हैं। तत्पश्चात सहायक राज्य संगठन आयुक्त वीरसिंह यादव द्वारा शास्त्री जी की प्रतिमा पर माला पहनाई गई। और कहा कि 2 अक्टूबर को पूरा देश गांधी जयंती मना रहा होता है। इस बीच ढेरों लोगों को ये याद भी नहीं रहता कि इसी दिन लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी होती है। भारत के दूसरे प्रधानमंत्री … सफलता के शिखर पर पहुंचकर भी हमेशा जमीन से जुड़े रहने वाली शख्सियत…देशवासियों के लिए अपना वेतन तक त्याग देने वाले महान नेता… शास्त्री जी। उक्त कार्यक्रम डॉ. राठी जी जिलाध्यक्ष की मुख्य आतिथ्य में एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त बीर सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया

जिला सचिव शेखर सिंह यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि गांधीजी और शास्त्री जीके आदर्शों पर चलना चाहिए और उनको अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस अवसर पर डॉ विवेक राठी, जिलाध्यक्ष, वीर सिंह यादव सहायक संगठन आयुक्त चंबल संभाग मुरैना, शेखर सिंह यादव जिला सचिव, सीताराम गुर्जर कोषाध्यक्ष, मूलचंद गौड़ एएलटी स्काउट, श्रीमती गौरी कुलश्रेष्ठ जिला संगठन आयुक्त गाइड, श्रीमती मधुलता तोमर आजीवन सदस्य, जगदीश सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित रहे एवं अंत में आभार प्रदर्शन जिला सचिव शेखरसिंह यादव द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें:-

👉युवाओं को नशे के दलदल में जाने से रोकना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी- सरोज सोनी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *