Sat. Sep 5th, 2026

जिले में 5 साल तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई 2216 बूथ बनाये गये है

पल्स पोलियो अभियान की तैयारी पूर्ण, जिले के अधिकारी अभियान की करेंगे निगरानी 

ग्वालियर 11 अक्टूबर। जिले में पल्स पोलियो अभियान कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रूचिका सिंह चौहान के निर्देशन व डॉ.सचिन श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत आज 12 अक्टूबर 2025 रविवार को पल्स पोलियो अभियान के अन्तर्गत जन्म से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की ‘‘दो बूंद’’ खुराक पिलाई जावेगी, इस अभियान में लगभग 3.27 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलवाई जावेगी इसके लिये जिले भर में 2216 बूथ बनाये गये है, इसके अतिरिक्त 139 सी टीम जो कार्य करेंगी जो पहले दिन से ही घर- घर जाकर घर- घर भ्रमण करेंगी। इसके अलावा 83 टीम ट्रांजिट बूथ द्वारा हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्डो, प्रमुख चैराहो इत्यादि पर एवं 13 मोबाईल टीम के माध्यम से घूमंतू जातियों, सडक निर्माण, क्रेशर, ईट-भट्टो इत्यादि माइग्रेट्री जनसंख्या में पोलियो की दवा पिलाई जावेगी।

👉क्षेत्रीय किशोरावस्था मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला आयोजित

 इस अभियान में 2355 दल, 243 सुपरवाईजर, व 4710 कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है इसके अतिरिक्त जिला स्तर से प्रत्येक विकासखण्ड एवं शहरी क्षेत्र ग्वालियर हेतु जिला स्तरीय पर्यवेक्षक चिन्हिंत किये गये है, जो कि अभियान क दौरान संबंधित विकासखण्ड का पर्यवेक्षण करेंगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा अभियान के सफल संचालन में तकनीकी सहयोग एवं सतत् माॅनीटरिंग भी की जा रही है।

डाॅ.आर.के.गुप्ता, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला ग्वालियर द्वारा सभी पालको से अपील की गई है, कि बूथ दिवस आज 12 अक्टूबर 2025 पोलियो रविवार को जन्म से 05 वर्ष तक के सभी बच्चो को निकटतम पोलियो बूथ पर प्रातः 08ः00 बजे से सांयकाल 05ः00 बजे तक ‘‘दो बूंद’’ पोलियो वैक्सीन की खुराक अवश्य पिलवायें एवं उक्त पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें, जो बच्चे आज 12 अक्टूबर को किसी कारणवश पोलियो की खुराक नहीं पी पायेंगे उन्हें 13 एवं 14 अक्टूबर को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

जिला मीडिया अधिकारी आईपी निवारिया ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान की पूर्ण तैयारी कर ली गई है, अभियान की सफलता हेतु मोनीटरिंग के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो की अभियान की सतत मोनीटरिंग एवं निगरानी करेंगे।

यह भी पढ़ें:-

👉भाजपा सरकार की मौत की सड़क-NH-719 ने फिर निगली 5 जिंदगिया

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *