Sat. Sep 5th, 2026

31 किलो अफीम के साथ पकड़ा गया युवक

मंदसौर  –  मंदसौर पुलिस ने गुरुवार की रात एक लग्जरी कार से 31 किलो अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

नारायणगढ़ थाने की झारडा चौकी को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर गुरुवार की रात गोपालपुरा में पुलिस ने नाकेबंदी की।

एक लग्जरी कार को जांच के लिए रोका। उस कार में 31 किलो अफीम के साथ आरोपी तस्कर श्याम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

वह अफीम लेकर कहां से आया था, और कहां जा रहा था। तस्करी में और कितने लोग शामिल हैं। उनका पता पुलिस लगा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *