ग्वालियर 10 अगस्त 2022 विश्व मूलनिवासी दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में डाँ दीपक गाँधी के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों के समक्ष किये गये अपने बायदे के मुताबिक आज दिनांक 10 अगस्त 2022 को पुष्प बुद्ध बिहार न्यू सुरेश नगर ठाठीपुर ग्वालियर पहुंच कर पूज्य भंते सदातिस्य जी को लगभग 300 पुस्तकें, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए भेंट की तथा इन पुस्तकों को सुरक्षित रखने के लिए लकडी का एक रैक भी भैंट किया इन पुस्तकों का उपयोग पूज्य भन्ते जी के सानिध्य मे बुद्ध बिहार के पुस्तकालय में गरीब ,मजदूर एवं जरूरत मंद छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए कर सकेंगे ।इन प्रतियोगी पुस्तकों के माध्यम से हजारों जरूरत मंद छात्र,छात्राएं अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण करने के लिए तथा यू.पी.एस.सी.एवं एम.पी.पी.एस.सी. तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पुष्प बुद्ध बिहार के पुस्तकालय मे आकर कर सकेंगे । इस अवसर पर पुष्प बुद्ध बिहार के संरक्षक पूज्य भन्ते श्री सदातिस्य जी ,जवर सिंह अग्र कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष ,दीपक गाँधी प्रांतीय सचिव, डाँ नवीन नागर ,राजेंद्र पक्षबार, लक्ष्मी नारायण जाटव उपस्थित थे सभी ने इस नेक काम के लिए श्री दीपक गाँधी जी का आभार व्यक्त किया ।
