Sat. Sep 5th, 2026

माइनिंग और माफिया की सांठगांठ से हो रहा है जिले में अवैध उत्खनन – मान सिंह कुशवाह

भिंड। प्रदेश में बरसात सत्र शुरू होते ही प्रदेश के साथ ही जिले में एनजीटी के नियमो के तहत रेत उत्खनन पर पूर्णतः अंकुश लगा दिया जाता हैं जिसका लिखत आदेश एक माह पूर्व भिंड कलेक्टर द्वारा एनजीटी के माध्यम से उत्खनन पर रोक लगाने का जारी किया गया था।उसके उपरांत भी भिंड जिले में रेत का काम कर रही कम्पनी शिवा कॉरपोरेशन द्वारा माइनिंग से सांठगांठ कर जिले भर में पनडुब्बियों के द्वारा अवैध उत्खनन जोरों पर जारी है। इसका खुलासा अभी हाल में ही परार्यच पुल पर सिंध नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण आधा सैकड़ा से अधिक उत्खनन व परिवहन करते वाहन,बाढ़ आ जाने के कारण नदी में ही फस गए,चालकों ने बमुश्किल से अपनी जान बचा पाई, प्रशासन की अनदेखी के कारण कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ सकती होती। 
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने माइनिंग इंस्पेक्टर पर माफियाओं से साठगांठ का लगाया आरोप।
माइनिंग इंस्पेक्टर राकेश देशमुख पर अवैध उत्खनन में सनलिप्त माफियाओं से सांठगांठ का आरोप कांग्रेस जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा के द्वारा लगाया गया, कहां गया राकेश देशमुख  माफियाओं से मिलकर जिले में अवैध उत्खनन को बढ़ावा दे रहे हैं। कार्यवाही से पहले माफियाओं तक पहुंचने वाली हर खबर को जोड़ने का काम माइनिंग इंस्पेक्टर राकेश देशमुख जी द्वारा किया जाता है तथा आरोप लगाते हुए कहा, कई बगैर रॉयल्टी के ओवरलोड वाहनों को पकड़े जाने पर लेन देन कर रफा-दफा करने का काम माइनिंग इंस्पेक्टर द्वारा किया जाता है जिसके प्रमाण मेरे पास मौजूद हैं। आचार संहिता हटते जिले भर में माफियाओं को संरक्षण देने वाले अधिकारी कर्मचारियों की कलई खोलने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी। 
यह भी पढ़ें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *