भिंड पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं अतरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खारपुसे एवं एसडीओपी लहार अवनीश बंसल के निर्देशन में असवार थाना प्रभारी अभिषेक राय को मिली बड़ी सफलता
थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार सोनू यादव की गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज होने के तुरंत बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपनी सूझबूझ, समझदारी एवं सक्रियता के कारण सोनू यादव को 24 घण्टे के अंदर सुरक्षित ढूंढ निकाला थाना प्रभारी श्री अभिषेक राय ने अपने उत्तम व्यवहार का परिचय देते हुए सम्पूर्ण परिवार को भरोसा दिलाया था कि सोनू जिनके भी चुंगुल मैं है उनसे छुड़ाकर 24 घण्टे के अन्दर आपका बेटा आपको सुपर्द कर दिया जायेगा जैसा कहा बेसा ही करके दिखाया थाना प्रभारी अभिषेक राय ने उनके द्वारा उत्कृष्ट कार्यशैली जो अनूठा प्रदर्शन किया गया असवार थाना प्रभारी ने कहा जिन लोगो ने यह अपरहण की घटना को अंजाम दिया है उसे शीघ्र सलाखों के पीछे देखेंगे जब तक मे असवार थाना प्रभारी हूँ किसी को कोई सता नही सकता।
सोनू का पता लगाने में भिंड एस. पी. SDOP लहार श्री अवनीश बंसल एवं थाना प्रभारी अभिषेक राय एवं असवार थाना टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है
सोनू यादव के परिजनों ने एसडीओपी लहार एवं असवार थाना प्रभारी अभिषेक राय को कहा उनकी जिनती तारीफ़ की जाये उतनी कम है इसलिए हम सभी लोग उनका ह्र्दयतल से धन्यवाद करते हैं।
