Sat. Sep 5th, 2026

भाजपा नही चाहती मिले ओबीसी वर्ग को आरक्षण – मान सिंह कुशवाह

भिंड।शीर्ष कोर्ट के आदेश के बाद भिंड कांग्रेस जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने शिवराज सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा- शिवराज सरकार पूर्व से ही नही चाहती थी कि ओबीसी वर्ग को आरक्षण का लाभ मिले, इसलिए भाजपा सरकार ने ओबीसी का पक्ष शीर्ष कोर्ट में तथात्मिक तरीके से नही रखा, शिवराज सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत समय रहते ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रियाओ को पूरा नही किया था,आधी अधूरी जानकारी पेश की थी जिस पर सरकार ने कोर्ट से समय मांगा था जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की थीं आपने समय रहते कार्यवाही क्यों नही की। यदि भाजपा की शिवराज सरकार मजबूती से न्यायालय में ओबीसी वर्ग का पक्ष रखती एव ओबीसी वर्ग के आंकड़ों को रखती तो निश्चित तौर पर आज…ओबीसी वर्ग को उनके आरक्षण का लाभ मिलता लेकिन शिवराज सरकार तो चाहती ही नहीं थी ओबीसी वर्ग को आरक्षण का लाभ मिले।इसलिए शिवराज सरकार ने आरक्षण को लेकर कोई गंभीर प्रयास नहीं किए थे।इस तरह ओबीसी वर्ग को गुमरहा करने का काम भाजपा सरकार द्वारा किया गया है।
कांग्रेस पार्टी सच्ची ओबीसी हतैषी पार्टी है
कांग्रेस की 15 माह की सरकार ने ओबीसी वर्ग के हित व कल्याण के लिए उनके आरक्षण को 14% से बढ़ाकर 27% किया था। कांग्रेस सरकार जाने के बाद शिवराज सरकार ने एक ग़लत अभिमत देकर इस निर्णय को भी कई माह तक रोके रखा,बाद में जब कांग्रेस पार्टी ने इसकी लड़ाई लड़ी तो सरकार ने अपनी गलती को सुधार कर कांग्रेस सरकार के निर्णय को लागू किया था।भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहते थे बिना ओबीसी आरक्षण के पंचायत व निकाय चुनाव नही होंगे,हम न्यायालय में मजबूती से पक्ष रखेगे फिर क्यों नही रख पाए मजबूती से पक्ष।कांग्रेस पार्टी सच्ची ओबीसी हितैषी पार्टी है जिसने ओबीसी के आरक्षण को 14 से 27℅किया था।और आज भी कांग्रेस पार्टी ओबीसी के साथ है कांग्रेस पार्टी ओबीसी की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का काम करेगी,कांग्रेस पार्टी चुप नही बैठेगी कांग्रेस पार्टी ओबीसी के साथ थी और हमेसा रहेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *