शिवसिंह कुशवाह/ लहार
दबोह।लहार अनुभाग के कस्बा दबोह में फिरोज नगर के वार्ड नंबर 14 में एक इंसान देखते देखते अव जिंदा कुत्तों को खाने बाला आदम खोर बन चुका है जानकारी के अनुसार इस शख़्स का नाम रवि शिल्पकार है जो वार्ड नम्बर 14 का निवासी है, जिससे इसके घर बाले भी परेशान है,जिसने अपने पालतू कुत्ते को अपने ही दांतों से फाड़कर उसकी आंतो को खा लिया है और उसकी खाल को अपने दरवाजे पर लटका दिया है,जिससे वार्ड में देहशत फैली हुई है,जो जानवरो के साथ साथ राहे चलते इंसानों पर भी हमला कर रहा है जिससे फिरोज नगर के लोगो में भय का माहौल बना हुआ है। फिरोज नगर के रहवासी रहीश खान ने बताया कि वह पिछले एक साल से वार्ड में दहशत फैला रहा है। एक साल पहले वह मुझ पर जानलेवा हमला कर चुका है ।
जिसकी दबोह थाने में रिपोर्ट दर्ज है । वहीं शोएब खान ने बताया कि इस आदमखोर से हमारे घर वालो का निकलना मुश्किल हो गया है जो सुबह से लेकर शाम तक चिल्लाता रहता है और दिन भर गालियां दे रहा है । यदि इसके सामने से होकर कोई गुजरता है तो यह किसी भी समय हमला कर सकता है इसने एक जिंदा कुत्ता भी फाड़ दिया है। मेरे घर पर मेरे भाई की शादी है । ऐसे में यह किसी भी समय कोई भी बारदात कर सकता है हमने इसकी जानकारी दबोह थाने में दर्ज करा दी है हमारी जिला प्रशासन से मांग है कि सीघ्र ही रवि शिल्पकार को पागल खाने भेजा जाए ।
