Sat. Sep 5th, 2026

हमारे प्रधानमंत्री हमारा अभिमान मानव श्रंखला के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बनाया भारत का नक्शा

भिंडl, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सांसद खजुराहो विष्णु दत्त शर्मा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला से भारत का नक्शा बनाया और राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति की l
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में कांग्रेस सरकार द्वारा जानबूझकर लापरवाही बरतने के  विरोध में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा हमारे प्रधानमंत्री हमारा अभिमान के तहत मानव श्रंखला का कार्यक्रम शहर के शासकीय महाविद्यालय एमजीएस स्टेडियम आयोजित किया । जहां युवा कार्यकर्ताओं ने मोदी के सम्मान में मानव श्रृंखला के रूप में भारत का नक्शा बनाया और राष्ट्रीय गान प्रस्तुति की।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल पाठक  ने कहा कि पंजाब की चन्नी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में लापरवाही कर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई है जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मानव श्रृंखला के माध्यम से युवा कार्यकर्ताओं ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति से मांग की है की ऐसी कांग्रेस सरकार को तत्काल भंग कर देना चाहिए जिसे सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं जो देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा नहीं कर सकता वह पंजाब प्रदेश की जनता की क्या सुरक्षा कर पाएगा यह कृत्य सोनिया गांधी राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं के इशारे पर मुख्यमंत्री चन्नी ने भारत के लोकतंत्र से सुरक्षा के नाम पर खिलवाड़ किया है । भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पूरे प्रदेश में एक साथ मानव श्रंखला के साथ अपना विरोध प्रकट कियाl
भारतीय जनता युवा मोर्चा की मानव श्रृंखला में अमित चौधरी, उपेंद्र राजोरिया,  राजीव उपाध्याय जेडी खान बादशाहा गुर्जर सर्जन सिंह नरवरिया विजय बरुआ सौरभ जैन मोनू नरवरिया प्रतीक पांडे रिंकू तोमर सत्येंद्र सिंह भदोरिया राजीव मिश्रा प्रिंस यादव ऋषि मिश्रा अतुल सचिन बाजपेई सूरज ओझा गोविंद परिहार अरुण प्रताप अमित शर्मा प्रवेंद्र यादव गौरव प्रजापति प्रियव्रत मिश्रा
रवि ठाकुर सोनू प्रजापति आदि कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थेl

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *