भिण्ड। जिले में बनाए गए पेशाब घर एवं शौचालयो में लटके ताले घुमंतु समुदाय एवं राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं।बनने के बाद से लेकर आज तक एक भी बार पेशाब घरों की सफाई नहीं की गई है।आलम यह है कि पेशाब घर खंडर में तब्दील हो गए हैं। बता दें कि प्राइवेट बस स्टैंड के पास एक दर्जन से अधिक पेशाब घर एवं शौचालय बनाए गए थे। जिनमें अधिकतर पेशाब घरों में ताले लटके हुए हैं वहीं खुले हुए शौचालयों में अत्यधिक गंदगी पसरी हुई है। जिसमें जाना तो दूर पास से गुजरना भी मुश्किल हो गया है।पेशाब घरो से उठने वाली दुर्गंध रहवासियों के बीमारी का कारण बन रही है।वहीं मौजूदा सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मंच से दलीलें दी जाती है कि स्वच्छ भारत अभियान को बड़े स्तर पर चलाया जाए।लेकिन निचले कर्मचारियों के द्वारा प्रधानमंत्री के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए उस पर अमल नहीं किया जा रहा है।बता दें कि यह पेशाब घर रह रहे घुमंतु समुदाय के लोगों के लिए बनाए गए थे। जिनको बनाने के बाद से ही नगर पालिका अमला भूल गया है।लिहाजा घुमंतु समुदाय के लोग खुले में शौच करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।यह स्थिति प्राइवेट बस स्टैंड के अलावा बताशा बाजार,इमली वाली गली,राज टॉकीज,किला रोड,आर्य नगर की बनी हुई है।
इनका कहना है
सभी सफाई कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।बावजूद इसके अगर ऐसी लापरवाही की गई है तो कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही पेशाब घरों की सफाई कराने का काम किया जाएगा।
सुरेंद्र शर्मा
मुख्य नगरपालिका अधिकारी
यह भी पढ़ें
