रमेश सिंह कुशवाह
मो.7974799714
भिण्ड। गोहद नगर पालिका की स्थिति बहुत ही दयनीय बनी हुई है। क्षेत्र के लोगों को नगरपालिका के महीनों चक्कर लगाने के बाद भी निराश होकर लौटना पड़ रहा है। आलम यह है की मुख्य नगरपालिका अधिकारी के नदारद होने के कारण मौजूदा कर्मचारी घूस लेने से बाज नहीं आ रहे हैं।स्थिति यह बनी हुई है की घूस न देने वाले लोगों को महीनों तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।वही घूस देकर काम कराने वालों के तत्काल काम किये जा रहे है। गोहद सीएमओ सतीश दुबे से परेशान होकर कांग्रेस विधायक मेवाराम जाटव के विधायक प्रतिनिधि बी पी गुर्जर के साथ सोमवार को एक दर्जन से अधिक पुरुष एवं महिलाओं के साथ मिलकर नगर पालिका परिसर में जमकर सीएमओ इस्तीफा दो के नारे लगाए।बता दें कि गोहद सीएमओ सतीश दुबे की कार्यप्रणाली से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। लोगों की माने तो मुख्यमंत्री मृत्यु सहायता राशि में फर्जी दस्तावेज लगाकर सीएमओ के द्वारा दो-दो लाख रुपये की राशि आहरण कर ली गई है। अगर गोहद नगरपालिका की विधिवत जांच की जाए तो लाखों रुपए का घोटाला सामने आ सकता है।लिहाजा गोहद सीएमओ अपनी अनुपस्थिति में किसी कर्मचारी को अपना प्रभार तक सोप कर नहीं जाते हैं।जिसका खामियाजा लोगों को अपनी मजदूरी छोड़कर नगरपालिका के चक्कर लगाने से चुकाना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार सीएमओ सतीश दुबे ग्वालियर में निवास करते हैं।जोकि महीने में कुछ ही दिन नगर पालिका में सेवाएं दे पाते हैं।वही कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि गोहद सीएमओ के द्वारा 550 फर्जी कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई थी।कुछ लोगों के द्वारा प्रश्न चिन्ह उठाए जाने पर करीब 200 कर्मचारियों को हटा दिया गया है।बावजूद इसके अभी भी करीब डेढ़ सौ से अधिक फर्जी कर्मचारियों का नाम लिखकर उनके खाते में वेतनमान भुगतान किया जा रहा है। इन सभी कर्मचारियों की जांच होनी चाहिए जिससे बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आ सकता है।
इनका कहना है
विधायक प्रतिनिधि को भी सीएमओ के द्वारा तवज्जो नहीं दिया जा रहा है।अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है।आम आदमी का क्या हाल होगा।
बी. पी. गुर्जर विधायक प्रतिनिधि
इनका कहना है
कलेक्टर साहब की मीटिंग के कारण व्यस्तता रहती है।नहीं तो नगर पालिका में पूरा समय देने का प्रयास करता हूं।जिससे क्षेत्र के लोगों को निराश होकर न लौटना पड़े
सतीश दुबे मुख्य नगरपालिका अधिकारी गोहद
