भिण्ड। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के शुभ अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने बाल कांग्रेस का शुभारंभ किया। इसकी स्थापना के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री बाला बच्चन को बाल कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मुख्य आतिथ्य और बाल कांग्रेस के प्रभारी पूर्व मंत्री बाला बच्चन की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभाकक्ष में रविवार को बाल कांग्रेस संगठन का शुभांरभ किया।इस अवसर पर कमलनाथ ने 16 से 20 वर्ष की आयु के युवाओं को बाल कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय पर स्वतंत्र भारत की नीव रखने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री,बाल हितेषी,नेहरु चाचा के नाम से विश्व विख्यात पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाई गई।बता दें कि दुनिया भर में बाल दिवस अलग अलग तिथियों को मनाया जाता है।लेकिन भारत में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन, 14 नवंबर, को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि उन्हें बच्चों से बहुत प्रेम था।और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे।कांग्रेस जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने एक दर्जन से अधिक बालकों को बाल कांग्रेस संगठन में सदस्यता दिलाई।उन्हें बाल कांग्रेस संगठन से जोडकर कांग्रेस संगठन में ‘‘नेता तुम्ही हो कल के’’ भविष्य की परिकल्पना और कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डाला है।बाल कांग्रेस के गठन का उद्देश्य कांग्रेस की मूल विचाराधारा से बताना, देश के विकास में कांग्रेस के योगदान के बारे में जानकारी देना है। पार्टी का मानना है।कि जब बच्चों को कांग्रेस के इतिहास के बारे में जानकारी होगी तो वह सोशल मीडिया पर चलने वाली फर्जी जानकारी को पहचान सकेंगे और दूसरों को सही जानकारी दे सकेंगे।
साथ ही कांग्रेस के लिए भविष्य में अच्छे नेता तैयार होंगे।बाल कांग्रेस अगले 1 साल में 5 लाख सदस्य जोड़ेगी। इन सदस्यों की उम्र 16 वर्ष से 20 वर्ष के बीच होगी। बाल कांग्रेस का स्वरूप सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन का होगा।
*बाल कांग्रेस संगठन से बालक जानेंगे कांग्रेस का इतिहास*
जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस बाल कांग्रेस में बालक कांग्रेस के इतिहास को जानकर उन तमाम झूठे प्रचार का जवाब देने का काम करेंगे।जिसमें 70 साल की नीतियों को अक्सर बहुत ही विकृत तरीके से पेश किया जाता है। बाल कांग्रेस नई पीढ़ी को देश के विकास की सच्ची कहानी से अवगत कराएगी और उन्हें परोसे जा रहे झूठ से आजाद कर आएगी।देश का नौजवान इस समय बेरोजगारी गरीबी और अशिक्षा जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। देश का मौजूदा नेतृत्व इन सारे प्रश्नों को हल करने में नाकाम है और सिर्फ सांप्रदायिक आधार पर देश को विभाजित करने में लगा है। मौजूदा नेतृत्व जानबूझकर नौजवानों को भावनात्मक मुद्दों में भटकाता है। और उन्हें अपने भविष्य का निर्माण करने से रोकता है।
इस बाल दिवस के अवसर पर विशाल धाकड़, रोहन शाक्य, नीरज धाकड़,अनुज शाक्य,राज, रिंकू शाक्य,आनंद, शेरू, संदीप, मेवाराम, उमेश बघेल, हरिओम, राहुल, नीरू, चिंकी आदि ने सदस्यता ग्रहण की।
तथा इसी क्रम में पूर्व विधायक सोपत जाटव वरिष्ठ नेता वीरेंद्र यादव इरशाद अहमद अशोक गुप्ता जी रेखा भदौरिया ममता मिश्रा विजय शर्मा युवा नेता राहुल कुशवाहा बंटी शर्मा एवरन बघेल धर्मेंद्र भदोरिया रानू संदीप शाक्य आनंद शाक्य अरविंद सोनी विक्रम सिंह राजावत भागीरथ सिंह कुशवाह इत्यादि लोगों ने अपने विचार रखे
