Sat. Sep 5th, 2026

सभी गर्भवतियो को सम्पूर्ण निःषुल्क शासकीय सुविधाऐ मिले

      
     ग्वालियर। ग्वालियर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ मनीष शर्मा ने बताया कि संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मघ्य प्रदेष श्री अनुराग चैधरी (आईएएस) ने सोमबार को राज्य स्वास्थ्य संचार एवं प्रबंधन संस्थान ग्वालियर में ग्वालियर संभाग स्तरीय बैठक में कहा कि सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी यह सुनिष्चित करें कि उन्हें विभाग से सम्बंधित सभी जानकारियाॅ पता होने के साथ सभी तरह के आॅकडे पता होना चाहिये तभी हम वेहतर स्वास्थ्य सेवायें दे पायेंगे, उन्होंने समीक्षा के दौरान अधिकारियों को कहा कि जो बिन्दु में आपको नोट करा रहा हॅू उस पर अमल किया जाये अगर किसी को कोई समस्या हो तो मुझे अवगत करायें ताकि समस्या का समाधान हो सके उन्होंने कहा कि हर सात दिन में इसकी जानकारी मुझे अर्द्ध शासकीय पत्र के माध्यम से भेजी जाये, उन्होंने अपनी प्राथमिकता वाले बिन्दुओं में बताया कि हर कार्यक्रम की क्रमषः जानकारी आपको होनी चाहिये जैसे, गर्भवती माता का शीघ्र पंजीयन हानेे के साथ अनमोल पोर्टल में एन्ट्री तत्काल होने के साथ उसकी समय पर जाॅच एवं प्रसव हेतु जननी एक्सप्रेस का उपयोग व उसको योजनाओं का मिलने वाला लाभ समय पर मिले इसके लिये आवष्यक दस्तावेज पंजीयन के दौरान ले लिये जायें तथा प्रसव अस्पताल मे हो तथा नवजात षिषु की सम्पूर्ण देखभाल के साथ, साथ ही उसका पूर्ण टीकाकरण हो, सभी सीएमएचओ को स्वास्थ्य के जितने पार्टल हैं उनकी लाॅगइन आई डी  पासवर्ड पता होने के साथ उसे खोलना आना चाहिये जिससे आपको सभी पोर्टलों के माघ्यम से सभी तरह के स्वास्थ्य आॅकडे पता चल सके ताकि आप सुधार हेतु उस पर काम कर सकें, उपलब्ध मानव संसाधन का वेहतर तरीके से उपयोग कार्य योेजना बनाकर किया जाये व्यक्तिगत ईगो दूर रखें लोगों की भलाई के लिये काम करें, हमारे जिले में कितने केस निमोनिया,डायरिया आदि के है यह पता होना चाहिये सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन को पता होना चाहिये कि किस तरह का सिस्टम बनायें एसएनसीयू का डिस्चार्ज रेट बहुत ज्यादा है तो इसका पता कारण सहित होना चाहिये लामा एवं षिषु मृत्यु कितनी है उनमें से कितनी अनमोंल एप में एन्ट्री थी इस दौरान दतिया में 120 मृत्यु होने पर उनका रिव्यू 2 का होने पर नाराजगी व्यक्त की उन्होंने कहा कि सभी जिला चिकित्सालय मरीजों को दी गई सुिवधाओं की पोजीटिव न्यूजों को बनवायें ताकि दूसरे लोग सेवायें लेने आयें ,टीकाकरण के लिये उन्होंने कहा कि टीकाकरण से छूटे एवं टीकाकरण किये बच्चों में से यह पता करें कि कितनों को क्रमबार स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला जहाॅ टीकाकरण छूटा है वहाॅ सुबह टीम भेजकर टीकाकरण करायें किसी तरह की कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी आईएचआईपी (इंटीग्रेटिड हेल्थ इन्फोर्मेषन प्लेट फार्म ) के फार्म भरना आना चाहिये तथा एक बडा बैनर जिला चिकित्सालय में लगवायें तथा उसमें सम्पूर्ण 110 जाॅच लिखी हो तथा उसका फोटो मुझे भेजें, जहाॅ ओपीडी पंजीयन होता है वहाॅ से जाॅच , पैथालोजी लेव के लिये लाल पीले नीले कलरों का उपयोग किया जाये ताकि मरीज कलर देखकर वहाॅ तक पहुॅच जाये , पैथोलोजी की सम्पूर्ण जानकारी व्हाॅटसएप पर मंगवाये तथा यह पता लग सके कि कितने लोगों कि कितनी प्लेटलेट कम आ रही है ंतथा हीमोग्लोविन कितनों का कम है ,साथ ही मरीज को रिपोर्ट लेने जिला चिकित्सालय न आना पढे उसे भी रिपोर्ट व्हाॅटसएप पर भेेजी जाये साथ उन्होंने कहा कि आपकी क्या प्राथमिकता है काम के लिये मीटिंग करें मीटिंग छोेटी हो तथा मोबायल सभी के सायलेंट मोड पर हों,कर्मचारियों को पहले समय दें फिर भी वह काम नहीं करते तो नियमानुसार कार्यवाही करें उन्हेंने कहा कि जिले में कितने किडनी के मरीज है उनमें से कितनों की डायलेसिस हो रही है यह पता होना चाहिये जितने भी मरीजों का अस्पताल में इलाज हो रहा है उन्हें आयुष्मान योजना से जोडे तथा फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वालों को बक्सा न जाये जिले में कितने मरीज हैं हर मरीज का कहीं न कहीं इलाज चल रहा है इसकी जानकारी मुझे चाहिये ,कर्मचारी एक दूसरे से चैन की तरह जुडें यह सुनिष्चित किया जाये, आईसीयू व पीआईसीयू के निर्माण कार्य के सम्बंध में कहा कि सीएमएचओ इनके निर्माण कार्य के समय गुणवत्ता चेक करें ताकि अच्छा निर्माण कार्य हो व समय पर हो सके इसके लिये उन्होंने उपस्थित विभाग के इंजीनियरों को भी निर्देष दिये, ब्लड बैंक के सम्बंध में उन्होंने कहा संभाग की सभी ब्लड बैके के लायसेंस रिन्यू हो जायें उन्होंने कहा कि जनसंख्या का 1 प्रतिषत लोगों को ब्लड की जरूरत पढती है उसके हिसाब से ब्लड की व्यवस्था कि जाये, गांव में कितने किडनी कितने हार्ट के मरीज हैं इसकी जानकारी सभी सीएमएचओ के पास हो,कर्मचारियों की हर अलमारी पर कर्मचारी का नाम सेक्सन व फायलों के नाम लिखे हों यह में चेक करूंगा यह सभी सुनिष्चित करें, सीएमएचओ रजिस्टर बनायें हर पेज पर एक अधिकारी के काम की जानकारी हो कितने किसको पत्र लिखे कितने किसके पत्र आये कौन सा काम कब तक पूरा करना है पूर्ण जानकारी हो।
थैेलेसीमियाॅ सोसायटी की बैठक की- संचालक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री अनुराग चैधरी ने ग्वालियर संभाग के थेलीषिमियाॅ सोसायटी के सदस्यो बैठक के दौरान उनके सुझाव लिये जिसमें सुझाव आया कि थैलेसीमियाॅ/एप्लास्स्टिक एनीमियाॅ के बच्चों को आयुष्मान योजना में लिया जाये जिस पर उन्होंने कहा कि में शासन स्तर पर इसकी कोषिष करूंगा उन्हेंने सीएमएचओ से कहा 8 प्रतिषत से कम उम्र के बच्चों की जानकारी प्रायवेट पैथोलाॅजी से ली जाये, थैेलेसीमियाॅ के सम्बंध में ग्रुप बनाया जाये तथा थैेलेसीमियाॅ के बच्चों का सर्वे किया जाये और उन्हें निःषुल्क ब्लड दिया जाये ।
राज्य स्तर से आयीं डिप्टी डाॅयरेक्टर डाॅ रूबी खाॅन ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण- राज्य स्तर से संचालक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के साथ आई डाॅ रूबी खाॅन ने निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पैथलाॅजी लेब में व्यव्स्थाओ को देखा तथा अधिकारीयो को निर्देष दिया कि जाॅचे गुणवक्ता पूर्ण होती रहे साथ ही भर्ती मरीजो एवं उनके अडेन्डरो को बताया जाए कि वह जव अस्पताल से डिस्चार्ज होकर जाऐ तव वे अपने पडोसियो को बताये कि अस्पताल में गुणवक्ता पूर्ण की जाती है जव डाॅक्टर जाॅचो को लिखते हो तो वह शासकीय अस्पतालो मे निषुल्क गुणवक्ता पूर्ण कराये अस्पताल में एक महिला मरीज को आयरन सुक्रोज लगाया जा रहा था जिसके उन्होने सम्पूर्ण कागजो का अवलोकन किया साथ ही अधिकारी को आवष्यक निर्देष दिये उन्होने ब्लड बैंक का निरीक्षण भी किया व इस सम्बध में सुधार हेतु निर्देष दिये, बैठक में आर जे डी डाॅ ए.के.दीक्षित सहित संभाग के सभी सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन तथा आयुष्मान नोडल अधिकारी, ब्लड बैंक प्रभारी, डीपीएम आदि उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *