Sat. Sep 5th, 2026

“डेंगू पर प्रहार” महा अभियान के तहत सीएमएचओ ने खुद घर-घर जाकर चेक किया लार्वा

ग्वालियर -मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा गुरूवार को         ” डेंगू पर प्रहार” महाअभियान के अंतर्गत  बाल भवन में जूनियर मलेरिया इंस्पेक्टर व मलेरिया इंस्पेक्टर की बैठक ली जिसमें उन्होंने सर्वे दलों के कार्य की समीक्षा की कर आवश्यक निर्देश दिये , उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वे कार्य पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ किया जाये ताकि लोंगों को डेंगू से बचाया जा सके , जो लोग बेहतर काम करेगें उन्हें सम्मानित किया जायेगा लेकिन कोई कर्मचारी शासकीय कार्य में लापरवाही बरतेगा तो नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी , इसके बाद डॉ मनीष शर्मा स्वयं भी हुरावली के बी- ब्लॉक में पहुँचे और घर-घर में जाकर लार्वा चैक किया और स्वंय ने मकानों की छत्तों पर जाकर पानी की टंकिये, कूलरों व अन्य कन्टेंनरों में लार्वा को चेक किया एवं जिन घरों में लार्वा उन्हें मिला वहां के कूलरों व अन्य कनटेनरों को खाली कराया तथा लोगों को आवश्यक समझाईश दी तथा क्षेत्र में सर्वे कार्य में लगी टीम को निर्देशित किया कि सर्वे कार्य के दौरान पूरी सावधानी वर्तें व लार्वा को विनिष्टकरण की कार्यवाही करें ताकि डेंगू की बीमारी को रोका जा सके। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ मनीष शर्मा ने आमजन से अपील की है कि डेंगू /मलेरिया की रोकथाम हेतु अपने घरों के आस-पास पानी जमा न होने दें , सात दिन के अन्दर कूलरों,पानी की टंकियों , फ्रिज की वासकेट आदि खाली करें, बुखार आने पर शासकीय अस्पताल में जाकर चिकित्सक को दिखायें तथा जॉच और उपचार नि:शुल्क करायें ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *