ग्वालियर – वर्तमान में बढती मरीजों की संख्या को देखते हुये आज सीएमएचओ डॉ मनीष शर्मा सुबह जिला चिकित्सालय मुरार पहुंचे और अस्पताल का निरीक्षण किया, निरीक्षण कर उन्होंने 20 मेंडीसिन वेड की व्यवस्था मौके पर ही की यह व्यवस्था आज दोपहर बाद चालू हो जायेगी, वही उन्होंने नवीन आईसीयू का निरीक्षण किया तथा मौके से वेंडर को फोन कर शेष काम तीन दिन में पूरा करने के निर्देश दिये
साथ ही उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया जो तैयार मिला जिसे उन्होंने मौके पर चालू कर वास्तविक स्थिति को जाना, वहीं आज जेएएच के कमलाराजा में बच्चों के लिये अतिरिक्त व्यवस्था कर दी गई है इस तरह दोनों जगह 40 पलंग की व्यवस्था हो गई है जिससे बच्चों को भर्ती की परेशानी से निजात मिलेगी ।
जिला चिकित्सालय मुरार में भ्रमण के दौरान डॉ.आलोक पुरोहित, डॉ विनोद दानौरिया जिला मीडिया अधिकारी आई.पी.निवारिया साथ थे ।
