Sat. Sep 5th, 2026

किसानों के समर्थन में भारत बंद के लिए जिला अध्यक्ष ने किया आग्रह

                          चंबल आचरण
                  भिंड ब्यूरो/ रमेश सिंह कुशवाह

भिण्ड। भारत देश कृषि प्रधान देश है बावजूद इसके किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है गलत बिल पास करके उन को गुमराह किया जा रहा है इसी को लेकर किसानों के समर्थन में कांग्रेश 27 सितंबर को भारत बंद का समर्थन कर रही है।इसी को लेकर कांग्रेश जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में युवाओं ने मिलकर सदर बाजार परेड चौराहा से लेकर गोल मार्केट तक भ्रमण किया। और सभी व्यापारी वर्गों से

जिला अध्यक्ष ने आग्रह किया कि हम सबको मिलकर भारत बंद का समर्थन करना है क्योंकि यह देश कृषि प्रधान देश है बाकी देश के किसानों को परेशान किया जा रहा है और भाजपा की कुनीतियों के कारण देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है आम आदमी को जीवन यापन करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा के आग्रह को व्यापारियों ने ना सिर्फ माना बल्कि भारत बंद का समर्थन करने का आश्वासन भी दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *