Sat. Sep 5th, 2026

सरपंच सचिव ने मिलकर फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपए का भुगतान कराया

 पावई के ग्रामीणों ने मिलकर जांच के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
                         चंबल आचरण
               भिंड ब्यूरो- रमेश सिंह कुशवाह

 भिण्ड।  अटेर विकासखंड के ग्राम पंचायत पावई के ग्रामीणों ने मिलकर 24 सितंबर की दोपहर कलेक्टर सतीश कुमार एस को गांव में विकास के नाम पर सरपंच सचिव द्वारा निकाले गए फर्जी भुगतान की जांच कराने को लेकर ज्ञापन दिया है।
कलेक्टर के दिए ज्ञापन में बताया कि ग्राम पावई जनपद पंचायत अटेर मे झुग्गी झोपडी में निवास करने वाले ग्रामीणो को आवास उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं जबकि लेनदेन करके संपन्न लोगों को आवास मुहैया कराए जा रहै है।
ग्रामीणों ने बताया कि हम सभी लोगों के पास रहने के लिये आवास उपलब्ध नहीं है। जब इस संबंध में सरपंच सचिव से कहते है।तो वह पैसे माँगता है जबकि गांव में कई सारे ऐसे लोगो को आवास उपलब्ध कराये है जो पहले से ही सम्पन्न है। अगर गांव के विकास एवं आवास के लिए आए हुए पैसे की जांच की जाए तो बहुत बड़ा घोटाला उजागर हो सकता है।
ग्रामीणों की माने तो ग्राम पावई में 3,70,000/- रूपये की ट्यूब लाईट हेतु पैसा निकाल ला गया था। इन ट्यूब लाइटो को पूरे गांव में लगाना था।जबकि कुछ ही जगह पर ट्यूबलाइट लगाकर पैसा आहरण कर लिया गया है। 
वही ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत पावई में जो भी शौचालय बनाये गये है अधूरे है जो बिना पटे गड्डे व उनमे दरवाजे तक नहीं लगाए गए हैं।
 इनका कहना है
हमारे द्वारा जितना भी ट्यूब लाइट का बिल पास कराया गया है।हमारे द्वारा गांव में उससे भी ज्यादा लाइट लगाई गई है।
                                                कमलेश सिंह
                                              सचिव ग्राम पावई

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *