Sat. Sep 5th, 2026

यूपी में शादी के लिए मंडप की बुकिंग कराने वाले वाल्मीकि जाति के थे तो बुकिंग निरस्‍त की, प्राथमिकी दर्ज

मेरठ:- यूपी के मेरठ जिले के खरखौदा में एक मंडप संचालक पर आरोप है कि जब उसे पता चला कि शादी के लिए मंडप की बुकिंग कराने वाले वाल्मीकि (दलित) जाति के हैं, तो उसने बुकिंग निरस्‍त कर दी।पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

यूपी में शादी के लिए मंडप की बुकिंग कराने वाले वाल्मीकि जाति के थे तो बुकिंग निरस्‍त की,
यूपी में शादी के लिए मंडप की बुकिंग कराने वाले वाल्मीकि जाति के थे तो बुकिंग निरस्‍त की,

पुलिस ने बताया कि जयदीप नामक व्यक्ति की शिकायत पर आरोपी मंडप संचालक रईस अब्बासी के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

उधर, थाना खरखौदा पुलिस का कहना है कि शादी अपने तय समय और स्थान पर ही होगी और मंडप संचालक को इस बारे में बता दिया गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार नौ अप्रैल को जयदीप की बहन की शादी होनी है और पड़ोस के गाजियाबाद से बारात आनी है। सूरजकुंड निवासी जयदीप नगर निगम में सफाई कर्मचारी हैं।

जयदीप के अनुसार उन्होंने डेढ़ महीने पहले 10 हजार रुपये जमा कराकर हापुड़ रोड पर गोल्डन फार्म हाउस बुक कराया था।

उन्‍होंने आरोप लगाया कि पांच अप्रैल को मंडप संचालक रईस अब्बासी का फोन आया और उसने वाल्मीकि जाति होने का हवाला देते हुए उनकी बुकिंग निरस्त कर दी और दूसरी जगह शादी का आयोजन करने के लिए कहा।

वहीं संचालक रईस अब्बासी का कहना है कि उसने मांसाहार के कारण बुकिंग रद्द की है न की जाति के कारण।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *