भोपाल:- राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस के अवसर पर महापौर श्रीमती मालती राय ने हाई राइज बिल्डिंग में अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से निगम बेड़े में शामिल किए गए 52 फीट ऊंचाई के हाइड्रोलिक प्लेटफार्म का लोकार्पण किया।

शुक्रवार को आईएसबीटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्रीमती राय ने हाइड्रोलिक प्लेटफार्म को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर फायर ब्रिगेड के अमले ने विभिन्न प्रकार की अग्नि दुर्घटनाओं में प्राथमिक बचाव एवं अग्निशमन की प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया और नागरिकों में अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता हेतु अग्नि दुर्घटनाओं में प्राथमिक तौर पर की जाने वाली बचाव हेतु सावधानियों सहित भोपाल शहर में स्थित फायर सब स्टेशनों के नंबरयुक्त पंपलेट वितरित किए गए।
14 अप्रैल 1944 को मुंबई के मडगांव डॉकयार्ड में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना जिसमें कई अग्नि सुरक्षा कमब शहीद हुए थे उन्हें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर महापौर परिषद की सदस्य श्रीमती सुषमा बाबीसा, अपर आयुक्त शाश्वत मीणा, फायर ब्रिगेड प्रभारी रामेश्वर नील, सब फायर ऑफिसर इतिखार अहमद एवं साजिद खान सहित बड़ी संख्या में फायर कमब व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
