भोपाल :- बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेड़कर की 132वी जयन्ती के अवसर पर कटारा हिल्स स्थित ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में नवनिर्मित 250 सीटर बालक छात्रावास का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर से वर्च्युअल लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री चौहान ग्वालियर में डॉ.भीमराव अम्बेड़कर जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित अम्बेड़कर महाकुंभ में सम्मिलित हुए थे वहीं से इस नवनिर्मित छात्रावास का वर्च्युअल लोकार्पण किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महापौर श्रीमती मालती राय एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने कन्या पूजन किया। इस अवसर पर वार्ड क्र. 85 की पार्षद श्रीमती रूमा राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी मौजूद थे।
