Sat. Apr 18th, 2026

निजी पैथोलॉजी में होगा गर्भवती महिलाओं का मुफ्त अल्ट्रासाउंडनिजी पैथोलॉजी में होगा गर्भवती महिलाओं का मुफ्त अल्ट्रासाउंड

निजी पैथोलॉजी में होगा गर्भवती महिलाओं का मुफ्त अल्ट्रासाउंड
निजी पैथोलॉजी में होगा गर्भवती महिलाओं का मुफ्त अल्ट्रासाउंड

बाराबंकी :- मातृ एवं शिशु मृत्युदर में कमी लाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान गर्भवतियों को खूब भा रहा है।

निजी पैथोलॉजी में होगा गर्भवती महिलाओं का मुफ्त अल्ट्रासाउंड
निजी पैथोलॉजी में होगा गर्भवती महिलाओं का मुफ्त अल्ट्रासाउंड

गर्भवती को निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिलने का रास्ता साफ है।

सीएमओ की तरफ से जिले में 44 निजी पैथालॉजी सेंटरों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए अधिकृति किया है। यह सुविधा गर्भवती को प्रत्येक माह प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की तारीख पर सरकारी अस्पताल में आने पर दी जाएगी।

एसीएमओ व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संजय बाबू ने बताया कि गर्भवती माताओं की अल्ट्रासाउंड जांच अब निजी सेंटरों पर हो सकेगी।

इसके लिए शहरी क्षेत्र से 20 व ग्रामीण क्षेत्रों से 24 सेंटर संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें अधिकृत किया गया है।

महिला अस्पताल व पुरुष अस्पताल के अलावा सीएचसी देवा व हैदरगढ़ में निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। इसके साथ ही फतेहपुर सीएचसी में आने वाली गर्भवतियों की जांच के लिए पीपीपी मॉडल पर कस्बे के चार अल्ट्रासाउंड सेंटर पहले से अधिकृत किए जा चुके हैं। ई-पचब जारी किया गया है।

यह ई-पचब सीएचसी पर प्रत्येक माह प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 1, 9, 16 एवं 24 तारीख को स्वास्थ्य शिविर लगता है।

गर्भवती महिलाएं जिनको अल्ट्रासाउंड जांच की जरूरत होगी उन्हें सुविधा दी जाएगी। गर्भवती महिला के मोबाइल नंबर पर जारी ई-पचब से वह जिले के अधिकृत किसी भी जांच सेंटर पर अपना अल्ट्रासाउंड अपना बाउचर दिखाकर करा सकेंगी।

ई-बाउचर के बार कोड को स्कैन करते ही सेंटर के खाते में पैसा चला जाएगा।सीएमओ डा अवधेश कुमार यादव का कहना है कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षित मातृत्व अभियान संचालित है।

देश सरकार की ओर से निशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ई- वाउचर सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *