CM के नाम ,निर्वाचन कार्य हेतु प्रथक से पद स्वीकृत करने हेतु कलेक्टर ग्वालियर को ज्ञापन
ग्वालियर 03 अगस्त। दिनांक03/09/2024 को म प्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला ग्वालियर के जिलाध्यक्ष श्री राकेश सिह प्रेस जारी विज्ञप्ति में बताया है कि निर्वाचन कार्य लग भग 12 माह चलता है इस कार्य हेतु अन्य कार्यालय / विभागो के कर्मचारियो को संलग्न कर निर्वाचन कार्य कराया था है जिससे उन विभागो का कार्य प्रभावित होता है।
इसलिए संघ ने माननीय मुख्यमंत्री से माँग की है कि निर्वाचन कार्य हेतु प्रत्येक जिले के लिए प्रथक पृथक पद स्वीकृत किये जावे।
उक्त संबंध में आज दिनांक 03/09/2024 को माननीय मुख्य मंत्री जी के नाम कार्यालय कलेक्टर ग्वालियर के अधीक्षक श्री आई आर भगत जी को ज्ञापन सौपा गया ।
ज्ञापन सौंपने वालो में सर्वश्री कमल किशोर पाठक संरक्षक म प्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ग्वालियर जिलाध्यक्ष श्री राकेश सिंह , आलोक मिश्रा , संजय सिंह , अनिल कुडवारिया , राजेश यादव , चेतनयादव , अरविन्द सोलंकी , विजय उपाध्याय , गौरी शंकर बाथम , धमेन्द्र तोमर , छाऊराम केवट , अनिल उपाध्याय , आदि शामिल थे ।