जौरा/ दिनांक 5 नवंबर 2024। को शासकीय महाविद्यालय जोरा में जिला स्तरीय युवा उत्सव सत्र 2024 25 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग एवं कॉलाज आवंटित विधा संपन्न कराई गई। इसमें जिले के समस्त महाविद्यालय द्वारा जिसमें शासकीय महाविद्यालय कैलारस, अंबाह महाविद्यालय, शासकीय कन्या महाविद्यालय मुरैना ,शासकीय स्नातकोत्तर उत्कृष्ट महाविद्यालय मुरैना एवं शासकीय महाविद्यालय बामोर से दल भागीदारिता करने हेतु उपस्थित हुए ।
👉कारखाना चलाने के एवज में टेरर टेक्स न देने पर व्यापारी पर चलाई गोली,बाल बाल बचा
कार्यक्रम की अध्यक्षता महा विद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती वसुंधरा गोयल द्वारा की गई। तथा कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर भरत सोनी द्वारा किया गया। तथा विशेष अतिथि के रूप में डॉक्टर एसपी सिंह उच्चारीया । कार्यक्रम में महाविद्यालय का शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा। महाविद्यालय का शैक्षणिक स्टाफ जिसमें श्री प्रफुल्ल चंद्र भौमिक डॉक्टर सुधीर पाठक, डॉ शांति शर्मा एवम् श्री भगवती प्रसाद द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा उत्सव समिति श्रीमती प्रीति यादव एवं डॉ नीलम राजपूत द्वारा सफलतापूर्वक किया गया जिसमें महाविद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
👉CM योगी को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार
जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त विजेता जीवाजी विश्वविद्यालय में युवा उत्सव में मुरैना जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। क्ले मॉडलिंग में प्रथम स्थान गौरव धाकड़ कक्षा बीएससी प्रथम वर्ष शासकीय महाविद्यालय जौरा , कार्टूनिंग मे प्रथम स्थान सौम्या शर्मा बीएससी द्वितीय वर्ष शासकीय स्नातकोत्तर उत्कृष्ट महाविद्यालय मुरैना, कोलाज में प्रथम स्थान अंबाह महाविद्यालय की छात्रा कुमारी अलका सैनी बी .ए. द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया।

