Sat. Apr 18th, 2026

अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त ट्रेक्टर-लोडर एवं पांच ट्रेक्टर-ट्रॉली को किया जप्त 

   जप्तशुदा वाहनों पर खनिज नियमों के तहत होगी कार्यवाही

भिण्ड 28 दिसम्बर। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देशन में जिला अंतर्गत खनिजों के अवैध परिवहन/उत्खनन/भण्डारण की रोकथाम हेतु खनिज विभाग के दल द्वारा दिनांक 27 दिसम्बर 2024 को रात्रि के समय ग्राम कछारघाट में खनिज रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त एक ट्रेक्टर-लोडर एवं पांच ट्रेक्टर-ट्रॉली को जप्त कर पुलिस थाना अमायन की अभिरक्षा में खडा करवाया गया है। जप्तशुदा मशीन पर खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की जावेगी। खनिजों के अवैध परिवहन/उत्खनन/भण्डारण पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें:-

👉पूर्व जनपद सदस्य को भाजपा मंडल अध्यक्ष को बधाई देना पड़ा महंगा

👉रिश्ते हुए तार तार,दादा और पिता व चाचा मिटाते थे हवस की भूख….

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *