ग्वालियर 30 दिसंबर। पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं किसान नेता सुग्रीव सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि थाना करैया तहसील भितरवार का किसान हकीम कुशवाहा की खड़ी फसल गांव के दबंग लोगों ने पंजाब सिंह जगदीश सिंह मोर सिंह वीरेंद्र सिंह जाति रावत ने जबरदस्ती बंदूक की नोक पर काट ली इसके बाद वह रिपोर्ट लिखाने थाने गया तो FIR दर्ज नहीं की गई कहा गया कि आप राजस्व का मामला है एसडीएम से लिखा कर लाना है एसडीएम ने तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं फसल जप्त करने हेतु आदेश दिया।
👉महिला की भूमि पर दबंगों ने किया कब्जा, पुलिस की मिली भगत का लगाया आरोप
लेकिन आज दिनांक तक एक माह के बाद भी दर-दर की ठोकर खा रहा है किसान लेकिन एफ आइ आर दर्ज नहीं की गई आज 30 दिसंबर को देहात एसपी श्री निरंजन शर्मा जी से मुलाकात कर किसान ने अपनी बात रखी लेकिन देहात एसपी ने भी उनकी प्रार्थना पर कोई कार्रवाई नहीं की उल्टे उन्हें को लौटा दिया और कहा कि यह आप एसडीएम और कलेक्टर के हैं जाइए साथ में गए सुग्रीव सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि हाकिम सिंह कुशवाहा कुशवाहा बिरादरी का होते हुए भी वह दर-दर की ठोकरे खा रहा है आम आदमी का क्या होगा जबकि उसके समाज के एक सांसद वर्तमान में एक मंत्री एवं पूर्व विधायक हैं
👉बोरवेल में गिरने से हुई बालक की मृत्यु, मुख्यमंत्री ने किया दु:ख व्यक्त
इसके बाद भी उसकी सुनवाई नहीं की जा रही है सुग्रीव सिंह ने आगे कहा है किअगर तीन दिवस के अंदर आरोपियों पर एफ आई आई आर दर्ज कर उनको जेल नहीं भेजा गया एवं फसल को जप्त नहीं किया गया तो मध्य प्रदेश किसान सभा एवं कुशवाहा समाज एसपी ग्वालियर एवं थाना करैया का घेराव करेगा एवं लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ जन आंदोलन करेगा यह चिंताजनक विषय है की किसान अपनी बात के लिए दरदर की ठोकर खा रहा है एवं उसकी सरकार नहीं सुन रही जबकि मुख्यमंत्री बड़ी-बड़ी किसान हितैषी बातें करते हैं इस मौके पर आकम सिंह कुशवाहा इटमा एवं हकीम कुशवाहा डबरा बृजेंद्र कुशवाहा गणेश जी लाल कुशवाहा कुबेर सिंह कुशवाहा आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे
यह भी पढ़ें:-
👉होटल पर हुई जमकर मारपीट के बाद फायरिंग
👉जब महिलाओं को नहीं था शिक्षा का अधिकार,माता सावित्रीबाई ने संघर्ष कर खोले थे विद्यालय
👉महिला सरपंच ने सुनाया अपना दर्द, दबंगाें से हो गई हूं परेशान
👉पूर्व जनपद सदस्य को भाजपा मंडल अध्यक्ष को बधाई देना पड़ा महंगा

