Sat. Sep 5th, 2026

पत्रकारों के हित में रखी गई मांगों के निराकरण के लिये कमेटी गठित की जायेगी 

जन-जन तक सूचनायें पहुँचाने का सबसे सशक्त माध्यम हैं पत्रकार – विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर 

श्रमजीवी पत्रकारों का त्रिवर्षीय दो दिवसीय महाधिवेशन प्रारंभ 

                        वीरेंद्र कुमार/ मुरैना ब्यूरो 

मुरैना 26 मार्च । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सैनानी होते हैं। सरस्वती के साधक होने के साथ ही कड़ी मेहनत से सूचनाओं को आम जनों तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मुरैना जिला मुख्यालय पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के त्रिवर्षीय दो दिवसीय महाधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

👉अंबाह के साढू पुरा पर भीषण सड़क हादसे ,बाइक सवार छात्र की मौके पर हुई मौत

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह भी कहा है कि श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा पत्रकारों के हित में जो मांगें रखी गई हैं, उसके निराकरण के लिये शासन स्तर से एक कमेटी का गठन किया जायेगा। इस कमेटी में श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल कर पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।

👉जन समस्याओं को लेकर माकपा ने दिया एसडीएम कार्यालय पर ज्ञापन

 इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, विधायक श्री दिनेश गुर्जर, पूर्व विधायक श्री बलवीर डण्डौतिया, श्रमजीवी पत्रकार संघ के ग्वालियर-चंबल संभाग के प्रभारी श्री सुरेश शर्मा, कार्यक्रम संयोजक श्री राजकुमार दुबे, जिला अध्यक्ष श्री रामशरण शर्मा एवं प्रदेश भर से आए पत्रकार साथी उपस्थित थे।

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ पत्रकारों के हित में कार्य करने वाला बहुत पुराना संगठन है। संगठन के अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया पत्रकारों के हित में निरंतर कार्य करते रहते हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश भर में श्रमजीवी पत्रकार संघ कार्य कर रहा है।

👉जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न

 विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की सबसे जागरूक कौम है। श्रमजीवी पत्रकार संघ मध्यप्रदेश का सबसे पुराना संगठन है। संगठन के अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के नेतृत्व में प्रदेश भर में पत्रकारों के हित में यह संगठन कार्य कर रहा है। पत्रकार साथी निरंतर कार्य कर महत्वपूर्ण सूचनाओं को आम जन तक पहुँचाने के दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।

 कार्यक्रम के प्रारंभ में श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांत अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संगठन की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्रकार बीमा कराने की तिथि बढ़ाने की घोषणा की, जिसके कारण प्रदेश भर के पत्रकारों को लाभ हुआ है। उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्रकारों के हित में विभिन्न माँगों का एक ज्ञापन भी सौंपा। श्री भदौरिया ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि पत्रकारों के हितों के लिये इन मांगों को प्रदेश सरकार शीघ्र पूर्ण करे। कार्यक्रम में प्रदेश भर के जिलों से आए श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्षों ने भी अपनी-अपनी बात रखी।

यह भी पढ़ें:-

👉अपने क्षेत्र की खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब जरूर करें

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए यहां पर क्लिक करें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *