Sat. Sep 5th, 2026

शिक्षकों के हितों के लिए मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष ने दिया डीईओ को अल्टीमेटम

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों की समस्याओं के संबंध में सौंपा ज्ञापन

सात दिवस में कार्यवाही नही हुई तो बैठेंगे धरने पर – जिलाध्यक्ष- पवन सिंह परिहार 

                             वीरेंद्र कुमार मुरैना/ब्यूरो

मुरैना 23 अप्रैल। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष पवन सिंह परिहार की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई उस बैठक में शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित विस्तृत चर्चा की गई चर्चा के बाद शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में एक विस्तृत ज्ञापन तैयार कर 22 अप्रैल 2025 को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेश मावई को सोपा गया ज्ञापन में जिन बिंदुओं का उल्लेख किया गया वे इस प्रकार है मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा श्रीमान कलेक्टर महोदय जी को भी ज्ञापन दिया गया उसके बाद भी जिला शिक्षा अधिकारी एवं ओआईसी द्वारा भी कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई है,

👉विस्थापित दुकानदारों ने प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन के नाम सीएमओ कैलारस को ज्ञापन सोंपा

पूर्व में भी जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिये गये उन पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है। और न ही किसी कमेटी का गठन किया गया तब जाकर संगठन ने सभी से चर्चा कर धरना पर वैठने की बात कही है। शिक्षको की समस्या निम्न प्रकार है।क्रमोन्नति एवं एरियर भुगतान में समस्या पैदा करना एवं कुछ शिक्षकों की क्रमोन्नति लगाने के बाद हटा दी गई है जिससे क्रमोन्नति लगाने वाले कार्यालय पर प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई है, डी. ए. के एरियर का भुगतान करवाने के संबंध में , एनपीएस में मिसिंग सुधार कर पासबुक निर्धारण करवाना तथा सीएसी एवं बीएसी की हुई मिसिंग पर तत्काल कार्यवाही करने के संबंध में कुछ शिक्षकों का एनपीएस नहीं कट रहा है जो के एनपीएस काटा जावे

👉कैलारस शासकीय महाविद्यालय में मनाया गया NSS इकाई द्वारा पोषण पखवाड़ा

शासकीय कर्मचारियों को गृह भत्ता नगर निगम मुरैना को नगर निगम के क्षेत्र अंतर्गत संकुल केंद्रो के सभी शिक्षकों को 7 प्रतिशत मूल वेतन में जोड़ा जावे, दिव्यांग भत्ता गृह भत्ता के साथ बढ़ाया गया है जिसके शीघ्र आदेश प्रसारित कराने के संबंध में, ग्रीष्मकालीन अवकाश को 1 मई से 15 जून तक अवकाश घोषित किया जावे एवं छात्रों के साथ शिक्षकों को भी इस अवकाश का लाभ दिया जावे, पूर्व में जिला चिकित्सालय बोर्ड के द्वारा दिव्यांग सर्टिफिकेट शिक्षकों के बनाए गए थे एवं वर्तमान में डिजिटल सर्टिफिकेट बनाए जा रहे हैं तथा दिव्यांग प्रतिशत कम किया जा रहा है जो ठीक नहीं इसलिए डॉक्टर को इस पर संवेदना से कार्य करने की कृपा करें वर्तमान में संचालित शासकीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम की पुस्तक नहीं दी जा रही है जिससे शैक्षणिक कार्य प्रतिवर्ष प्रभावित होता है

कृपया शीघ्र अंग्रेजी माध्यम की पुस्तक उपलब्ध कराई जावे, शिक्षकों से अवकाश के दिनों में कार्य करने पर प्राचार्यों द्वारा अर्जित अवकाश नहीं दिया जा रहा है और न ही सेवा पुस्तिका का प्रतिवर्ष अधतन किया जा रहा है। जिससे कर्मचारियो का दोहन हो रहा है। , पेंशनरो को भी नाजायज पेराशान किया जा रहा है। शिक्षको के मेडीकल क्लेम मे लापरवाही की जा रही है। कई वर्षों के मेडीकल क्लेम पेंडिंग है। तत्काल निपटारा किया जावे, कई महीनो से प्राथमिक माध्यमिक शिक्षको के पद आज दिनांक तक सृजित नही किये गये है। जिससे शिक्षकों का वेतन ऑफलाइन डल रहा है। NPS फंड का नुकसान हो रहा है। श्रीमान जी द्वारा ऐसा आदेश किया जावे जिससे कार्यों की समय सीमा निर्धारित की जावे जिससे शिक्षको को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे । और न ही उन्हे प्रताड़ित होना पड़ेगा।उपरोक्त मांगों का एक विस्तृत ज्ञापन सोपा गया यदि इस ज्ञापन की सभी मांगों पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गंभीरता पूर्वक विचार कर शीघ्र निराकरण की पहल नहीं की गई तो मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारी एवं शिक्षक गण शीघ्र ही जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे, भूख हड़ताल करेंगे एवं विशाल आंदोलन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष किया जावेगा जिसकी समस्त जवाबदेही सभी वरिष्ठ कार्यालयों की होगी । इन सभी की प्रशासकीय स्वीकृति ली जाने की प्रक्रिया वर्तमान में प्रचलन में है ज्ञापन देने वालों में प्रदेश के पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी, विकासखंड कार्यकारिणी ,नगर कार्यकारिणी एवं तहसील कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

👉मध्य प्रदेश में सरकार के 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की 51 याचिका हुई सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर

आज के ज्ञापन में मुख्य रूप से रामवरन सिंह सिकरवार, श्यामवीर सिंह राठौड़, रामअवतार सिंह सिकरवार, अशोक शर्मा, अरविन्द्र सिकरवार, भूरे सिंह तोमर , जितेन्द्र परमार, राधेश्याम अवस्थी, सुरेन्द्र कुमार छारी, सरदार टुण्डेलकर, अरविन्द्र शर्मा थान सिंह ,सीडी पिप्पल, कप्तान कुशवाह, राकेश शर्मा, विनोर बघेल, धर्मेन्द्र भारद्वाज, विनोद गुप्ता, जगदीश शर्मा , आदि कई शिक्षक उपस्थित रहें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *