वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
कैलारस 31 मई। शासकीय महाविधलय कैलारस की रासेयो इकाइ द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। तथा तंबाकू के दुष्परिणाम विषय पर स्वयंसेवकों एवम शिक्षक ने अपने विचार रखें कार्यक्रम के अंत में डॉ शिवचरण ने तंबाकू न सेवन करने की सभी एनएसएस रासेयो को सपथ दिलाई कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस के इस अवसर पर मैं यह शपथ लेता हूं कि मैं कभी भी धूमपान व अन्य किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करूंगा एवं अपनी परिजनों या परिचितों को भी धूमपान व अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करूंगा

मैं अपने कार्यालय परिसर को तंबाकू मुक्त रखूंगा और अपने सहयोगियों को भी इसके लिए प्रेरित करूंगा तथा कार्यक्रम अधिकारी श्री मति रुचि गुप्ता ने भी सभी महाविद्यालय के स्वयंसेवकों से कहा कि अपने आसपास के व्यक्तियों को भी प्रोत्साहित करेंगे कि समाज को तंबाकू मुक्त बनाने में अपना योगदान देंगे इस कार्यक्रम में डॉ राजीव शर्मा, डॉ प्रवीण लिटोरिया डॉ रामेंद्र सिंह परमार, डॉ प्रशांत चतुर्वेदी, डॉ ममता सोनी, सुश्री प्रियंका साहू, श्री टलेंद्रे निगम, आशु शुक्ला, अमित शर्मा, यशवंत राठौर और स्वयंसेवी मैं काजल,काजल,अंकिता,अंजलि,आकाश,राखी,संजना,हिमांशी,मोनिका और सभी स्वयंसेवी उपस्थित थे, नाश्ता के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया!

