Sat. Sep 5th, 2026

मानसून सीजन को देखते हुए अधिकारियों के साथ की बैठक नाले नालियों की सफाई के दिए निर्देश लापरवाही बर्दाश्त नहीं -अरविंद सिंह  

                         वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

सबलगढ़ 11 जून। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए सबलगढ़ एसडीएम अरविंद सिंह माहौर ने एसडीएम कार्यालय सभागार में तहसीलदार सीएमओ नगर पालिका CMO सबलगढ़ के साथ बैठक कर संभावित जल भराव वाले क्षेत्रों और नाले नालियों का भ्रमण किया जिसके साफ सफाई के निर्देश मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दिए

वही तहसीलदार सबलगढ़ सीईओ जनपद पंचायत सबलगढ़ एसडीओ जल संसाधन विभाग के साथ टोंगा तालाब की बांध दीवार नहर और तालाब के बीच में हो रहे अतिक्रमण का भी निरीक्षण किया एसडीएम अरविंद सिंह माहौर ने कहा शासन द्वारा नाला और नालियों की सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिससे आने वाले मानसून के दौरान जल भराव ना हो सके जिससे मौसमी बीमारी उत्पन्न होने का खतरा रहता है जिसके चलते आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है उक्त कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

यह भी पढ़ें:-

👉ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस हाईवे परियोजना,भीषण गर्मी में किसानों ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर चार गुना मुआवजा मांगा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *