महेवा कुशवाह समाज ने श्रीमद् भागवत कथा में दिया योगदान,11,151 की भक्ति-भेंट अर्पित
अमित सिंह कुशवाह/ भिण्ड ब्यूरो
भिण्ड 11 जून। अटेर विधानसभा अंतर्गत ग्राम खरिका (टेकरी),जिला भिंड में आयोजित संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में आज महेवा गांव के कुशवाह समाज ने अपनी सामूहिक उपस्थिति से कथा को भक्ति और श्रद्धा से सराबोर कर दिया। समाज के सभी सदस्य कथा स्थल पर उपस्थित होकर भागवत अमृत का रसपान किया और धर्मकार्य में योगदान स्वरूप 11,151 का पावन दान भी समर्पित किया।
👉कैलारस शहर में जल भराव को लेकर एसडीएम दिखे सख्त, पानी निकासी के दिए निर्देश
इस पावन अवसर पर महेवा से मुन्नालाल कुशवाह,सीताराम कुशवाह,रामदास कुशवाह, महाराज सिंह कुशवाह,जड़ेल कुशवाह,दिमान कुशवाह ज्ञान सिंह, कुशवाह,इंदल कुशवाह,केदार सिंह कुशवाह,महेश कुशवाह,रामसिया कुशवाह सहित समस्त कुशवाह समाज श्रद्धा के साथ मौजूद रहा। कार्यक्रम के व्यवस्थापक एवं प्रमुख संयोजक रामसिया कुशवाह(भगत जी)की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में यह आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। कथा व्यास बीनेश शास्त्री जी (एटा, वृंदावन) द्वारा संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य रस पान कराया जा रहा है, जो समस्त ग्रामवासियों एवं आगंतुक श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति प्रदान कर रहा है।
कथा आयोजन पतुका देवी एवं मनीराम सिंह कुशवाह के परिवार द्वारा संपन्न कराया जा रहा है,जिसमें विशेष सहयोग भगत रामसिया कुशवाह और पूरे ग्राम वासियो का है। यह धार्मिक आयोजन 16 जून 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक कथा पाठ के रूप में चलेगा।आयोजन स्थल तक पहुंचने हेतु ग्वालियर-भिंड मार्ग पर अटेर मोड़ से लगभग 30 किमी की दूरी पर स्थित ग्राम खरिका(टेकरी)तहसील अटेर, जिला भिंड पहुँचा जा सकता है।

