Sat. Sep 5th, 2026

            25000 श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

                     वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

कैलारस 13 जून। श्री राम जानकी मंदिर शुगर फेक्ट्री पर जन सहयोग से चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन हवन एवं भंडारे के साथ हुआ , इस विशाल भंडारे में 25000 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की शुक्रवार को कथा के अंतिम दिन कथाव्यास पंडित जितेंद्र कृष्ण भारद्वाज श्री धाम वृंदावन हाल निवास डोंगरपुर ने कहा कि आत्मा को जन्म व मृत्यु के बंधन से मुक्त कराने के लिए भक्ति मार्ग से जुड़कर सत्कर्म करना चाहिए तथा श्रीमद्भागवत कथा से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने से व्यक्ति के आचरण में भी बदलाव हो जाता है। कथावाचक पंडित जितेंद्र शास्त्री जी की यह 97 में वी भागवत कथा है इस अवसर पर डोगरपुर कुरौली शुगर फैक्ट्री के आयोजक एवं भारी संख्या मेंश्रोतागण एवं भक्तगण मौजूद रहे

यह भी पढ़ें:-

👉मानसून सीजन को देखते हुए अधिकारियों के साथ की बैठक नाले नालियों की सफाई के दिए निर्देश लापरवाही बर्दाश्त नहीं -अरविंद सिंह

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *