वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
सबलगढ़ 22 जून। सबलगढ़ एसडीएम अरविंद सिंह माहौर ने भारी बरसात को देखते हुए आज सबलगढ़ शहर में भ्रमण कर शहर में जल भराव की स्थिति का निरीक्षण किया एसडीम सबलगढ़ ने कई गली एवं मोहल्ले में बरसात में छाता लगाकर स्वयं जल भराव की स्थिति को देखते हुए गंभीर दिखाई दिए वही सबलगढ़ एसडीएम ने जल भराव की समस्या से आम जन एवं रह वासियो को कोई परेशानी ना हो पानी निकासी के नगरी प्रशासन एवं अधीनस्थों को सख्त निर्देश दिए और कहा की बरसात में जल भराव की समस्या को हर संभव समाधान का प्रयास किया जाएगा जिससे आगे आने वाली बारिश में भी शहर में रहवासियों एवं आमजन को कोई परेशानी ना हो


