वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
सबलगढ़ 15 जुलाई। प्राकृतिक आपदा जल भराव को लेकर सबलगढ़ एसडीएम अरविंद सिंह माहौर इस समय काफी एक्टिव मोड में दिखाई दे रहे हैं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर दौड़ा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं तो वही मीडिया कर्मी और समाज सेवकों से भी आपदा से निपटने सुझाव मांगे गए एसडीएम ने आज सबलगढ़ शहर और सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ और जल भराव की स्थिति का निरीक्षण किया

जिसमें सीतापुर बस्ती बेनीपुरा खार नाला कन्या शाला के सामने जनपद के सामने और अन्य क्षेत्र का निरीक्षण किया इसके बाद एसडीएम अरविंद सिंह बद्दपुरा पहुंचे वहां पर रहवासियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी वही तालाब और नहर से जल निकासी का निरीक्षण कर उनकी समस्या के समाधान का भरोसा दिया और प्रशासन से भी मदद की अपेक्षा की साथ ही जनता से अपील की कि जिन लोगों ने गलत तरीका से अतिक्रमण किया है जिससे जल निकासी रुक रही है वह लोग अतिक्रमण स्वयं हटा लें अन्यथा प्रशासन बलपूर्वक अतिक्रमण हटवाएगा साथ ही अतिक्रमण कारियो पर कार्यवाही भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-
👉जल भराव , नपाकी अवैध वसूली, पीड़ित दुकानदारों को मुआवजे की मांग को लेकर सबलगढ़ मुकम्मल बंद रहा

