Sat. Sep 5th, 2026

एसडीएम अरविंद सिंह माहौर ने छतरी लगाकर जल भराव वाले क्षेत्रो का निरीक्षण कर, कराई सफाई

                       वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

सबलगढ़ 18 जुलाई। सबलगढ़ एसडीएम अरविंद सिंह माहौर ने आज भारी बारिश के बावजूद भी छतरी लगाकर सबलगढ़ क्षेत्र में जल भराव वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया प्राय: देखा जा रहा है कि सबलगढ़ में भारी बारिश को लेकर पानी भराव की गंभीर समस्या बन गई है जिसके चलते व्यापारियों की दुकानों एवं शासकीय कार्यालयो में पानी भर गया था जिसके चलते कार्यालय में फर्नीचर एवं रिकॉर्ड भी खराब हो चुका है

इसकी जानकारी जैसे ही एसडीएम को मिली उन्होंने तत्काल मौके का मुआयना किया और पानी निकासी की स्वयं मौके पर खड़े होकर व्यवस्था करवाई थी इसके बावजूद आज फिर भारी बारिश के चलते पानी भराव की समस्या हुई जिसका एसडीएम अरविंद सिंह माहौर ने शहर और आसपास के क्षेत्र में भ्रमण कर जल निकासी और बचाव कार्य का निरीक्षण किया यही नहीं जनपद कार्यालय क्षेत्र एवं देवी मंदिर के सामने सीएमओ सुरेश गोयल के साथ स्वयं खड़े होकर जेसीबी से नाला सफाई का कार्य कराया जिससे आमजन को पानी भराव से कोई परेशानी ना हो आमजन की परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए एसडीएम सबलगढ़ निरंतर क्षेत्र में भी भ्रमण कर प्राकृतिक आपदा से होने वाली आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए भी निरंतर प्रयासरत हैं।

यह भी पढ़ें:-

👉सबलगढ़ एसडीएम जल भराव को लेकर बेहद एक्टिव मोड में, स्थिति का निरंतर कर रहे निरीक्षण

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *