Sat. Sep 5th, 2026

रेत माफियाओं द्वारा ग्राम पंचायत की सीसी रोड को क्षतिग्रस्त किए जाने की शिकायत करना महिला सरपंच को पड़ा महंगा

ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

ग्रामीणों ने थाना प्रभारी एवं रेत माफियाओं कि सांठ-गांठ होने के लगाए आरोप 

                          रेखा कुशवाह/दतिया 

दतिया 23 जुलाई। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश का दतिया जिला कुछ थाना प्रभारियों की कर शैली को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बना रहता है क्योंकि कुछ समय पहले तत्कालीन सेवड़ा थाना प्रभारी पर थाने के आरक्षक के द्वारा एक अवैध वसूली की लिस्ट सोशल मीडिया पर जारी कर गंभीर आरोप लगाए गए थे जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया गया था तो अभी हाल में ही गोदन थाना प्रभारी पर ASI ने थाना प्रभारी गोदन एवं रेत माफियाओं की सांठ-गांठ होने के गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। तो वही दिनांक 22 जुलाई मंगलवार को दतिया जिले के कलेक्टर श्री वानखेड़े जी एवं जिला पंचायत सीईओ के द्वारा इंदरगढ़ नगर पालिका कार्यालय परिषद में जन समस्याओं को लेकर जनसुनवाई की जा रही थी इसी दौरान सेवड़ा जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अतरैटा के ग्रामीण अनुप शर्मा, अजय पटवा, अखिलेश एवं रामवीर सहित एक दर्जन ग्रामीण कलेक्टर महोदय के दरबार में पहुंच गए जिसमें उन्होंने बताया कि अतरैटा थाना प्रभारी अंशुल अरोरा जी एवं रेत माफियाओं की मिली भगत से क्षेत्र में रेत का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है जिससे ग्राम पंचायत द्वारा नव निर्मित सीसी रोड क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं जिसकी शिकायत पंचायत की महिला सरपंच श्रीमती अजय देवी पटवा के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से की गई तो श्रीमान थाना प्रभारी महोदय को नागवार गुजर गया और उनके द्वारा सरपंच एवं सचिव के खिलाफ झूठी शिकायतें करवाते हुए मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा है जिससे ग्राम पंचायत के कार्य बाधित हो रहे हैं एवं क्षेत्र में भय का माहौल है।

अब देखना है की दतिया कलेक्टर महोदय के द्वारा ग्राम पंचायत अतरैटा के ग्राम वासियों की फरियाद को स्वीकार करते हुए उन्हें न्याय दिया जाता है या फिर कोई घटना, घट जाने के बाद हरकत में आएगा दतिया जिले का प्रशासन

यह भी पढ़ें:-

👉 क्या सेवड़ा अनुभाग का अतरैटा थाना चल रहा है प्राइवेट व्यक्तियों के भरोसे ? संदिग्ध युवक की कमर में लगा वायरस सेट थाना प्रभारी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *