Sat. Sep 5th, 2026

तहसीलदार नरेश शर्मा के नेतृत्व में खरीफ फसल गिरदावरी पूर्ण करने वाली प्रदेश की पहली तहसील बनी कैलारस

                       वीरेंद्र कुमार/ मुरैना ब्यूरो

मुरैना 04 सितंबर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा किसानो की फसलो की गिरदावरी के लिए सारा एप्लीकेशन के माध्यम से डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण का कार्य कराया जाता है! शासन द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में मुरैना कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी श्री अरविन्द माहौर के मार्गदर्शन में तथा तहसीलदार कैलारस नरेश शर्मा के नेतृत्व में तहसील कैलारस ने पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है!तथा खरीफ फसल गिरदावरी पूर्ण करने वाली तहसील कैलारस प्रदेश की पहली तहसील बनी है!फसल गिरदावरी के बाद ही कृषकों की फसलो का उपार्जन संभव होता है!कृषकों के लाभ की इस योजना को समय सीमा में समाप्त करने के निर्देश शासन द्वारा दिए गए थे

जिसके पालन में तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा पटवारियों के कार्य की सतत रूप से मॉनिटरिंग की गयी जिसके परिणामस्वरुप तहसील कैलारस ने पूरे मध्यप्रदेश में इस कार्य को सबसे पहले समाप्त करने में सफलता प्राप्त की है!तहसील नरेश शर्मा द्वारा बताया गया कि पिछले 20 दिवस से पटवारी और स्थानीय युवा द्वारा नियमित रूप से ग्राम भ्रमण कर इस कार्य को सक्रियता से किया गया जिसके कारण तहसील कैलारस इस अभूतपूर्व उपलब्धि को प्राप्त कर सकी है!तहसील कैलारस के पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर आने पर तहसीलदार कैलारस नरेश शर्मा ने इस कार्य का श्रेय पटवारियों, स्थानीय युवा एवं क्षेत्र के किसानो को दिया है!ज्ञात हो कि इससे पूर्व जब तहसीलदार नरेश शर्मा पर तहसील जौरा का प्रभार था तब तहसील जौरा ने भी फसल गिरदावरी में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

यह भी पढ़ें:-

👉बिना हेलमेट पेट्रोल न देने पर चली गोलियां, पुलिस ने दोनों हमलावरों को किया 16 घंटे में गिरफ्तार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *