एक माह में होगा निराकरण, जनप्रतिनिधियों ने जताई उम्मीद
ग्रामीण अंचल की वर्षों से चली आ रही राजस्व समस्याओं के समाधान की दिशा में शुक्रवार को कैलारस जनपद पंचायत के रिसोर्स सेंटर में विशेष बैठक का आयोजन हुआ।
वीरेंद्र कुमार/ मुरैना ब्यूरो
मुरैना 12 सितंबर। कैलारस तहसीलदार नरेश शर्मा की पहल पर आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में शमशान भूमि आरक्षण, आंगनवाड़ी, स्कूल, पंचायत भवनों के लिए भूमि उपलब्धता, अतिक्रमण, जल निकासी और मंदिर जीर्णोद्धार जैसी समस्याओं पर सरपंचों, जनपद सदस्यों, जिला सदस्यों और सचिवों ने खुलकर अपनी बात रखी। तहसीलदार नरेश शर्मा ने आश्वासन दिया कि ग्रामीण विकास की योजनाओं में आ रही बाधाओं का समाधान आगामी एक माह के भीतर किया जाएगा। उन्होंने कहा – “शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ तभी हर व्यक्ति तक पहुँच सकता है, जब इन बुनियादी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण हो।”
👉ग्रामीण क्षेत्रों के राजस्व सम्बंधित विवादों के निराकरण के लिए शुक्रवार को होंगी विशेष बैठक
बैठक में किसानों की खाद उपलब्धता और उनकी वास्तविक स्थिति पर भी चर्चा हुई। सीईओ जनपद एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इस पहल से गांव-गांव तक राहत पहुँचेगी और योजनाओं का वास्तविक लाभ आमजन को मिलेगा।यह बैठक ग्रामीणों की उम्मीदोंj को एक नया आधार देती है और साबित करती है कि सामूहिक प्रयास से कठिन से कठिन समस्याओं का भी समाधान संभव है। वहीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कैलारस रामपाल करजरे ने कहा कि कुछ पंचायत भवन न खुलने की मुझे सूचना प्राप्त हुई है एवं कुछ पंचायत भवनो पर दबंगो के द्वारा अतिक्रमण किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है जिस पर मैं अपने संबंधित अधिकारी को भेज कर जांच करवाता हूं और नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने की संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
👉रंगरेज ( नीलगर )समाज की महापंचायत आयोजित
जनपद पंचायत कैलारस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रामपाल करजरे ने कहा किमेरे संज्ञान मे आया है कि जनपद क्षेत्र में आने वाले पंचायत भवनो पर सचिव और GRS नहीं बैठते हैं और लगातार बंद रहते हैं एवं कुछ भवनो पर दबंगो के द्वारा पंचायत भवनों पर अति क्रमण किया जा रहा है मैं संबंधित अधिकारियों को भेज कर जांच करवाता हूं और नोटिस देकर अति क्रमण हटाने की कार्यवाही भी की जाएगी एवं सचिव और सहायक सचिव के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी

