Sat. Sep 5th, 2026

सेवढ़ा-मौ रोड द्वारकाधीश मंदिर घाटी के पास बड़ा हादसा 

फोर व्हीलर ने बाइक में मारी टक्कर,बघावली के वर्तमान सरपंच की मौत

                        रेखा कुशवाह/दतिया

सेवड़ा 17 सितंबर। मध्यप्रदेश के दतिया जिले की सेवड़ा क्षेत्र में द्वारकाधीश मंदिर के पास घाटी ऊपर पेट्रोल पंप के पहले ग्वालियर रोड पर बड़ा हादसा फॉर्च्यूनर और प्लैटिना बाइक की जोरदार भिड़ंत में ग्राम पंचायत बघावली के वर्तमान सरपंच लायक सिंह (उम्र 42 वर्ष),पिता – रामप्रकाश सिंह कुशवाह घटनास्थल पर हुई मौत हादसे की सूचना मिलते ही मगरोल चोकी डायल 112 पुलिस पहुंची मृतक सरपंच को तत्काल सिविल अस्पताल सेवड़ा पहुँचाया लेकिन चिकित्सकों ने जांच उपरांत बताया कि सरपंच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था हादसे के समय फॉर्च्यूनर में दो लोग सवार थे, जबकि प्लैटिना पर अकेले सरपंच लायक सिंह सवार थे घटना के बाद फॉर्च्यूनर सवार दोनों लोग मौके से फरार हो गए

यह भी पढ़ें:-

👉पत्नी द्वारा प्रताड़ित पति ने लगाई पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *