Sat. Sep 5th, 2026

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण को लेकर एसडीएम सुश्री मेघा तिवारी हुई सख्त 

 मीटिंग के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश 

                        वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

कैलारस 10 अक्टूबर। आज कैलारस के मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम को लेकर एक महत्वपूर्ण मीटिंग जनपद सभागार मेंआयोजित की गई, जिसमें एसडीएम सबलगढ़ मेघा तिवारी ने अध्यक्षता की। इस बैठक में एसडीओपी उमेश मिश्रा कैलारस, तहसीलदार नरेश शर्मा कैलारस, नगर पालिका अध्यक्ष अंजना बृजेश बंसल नगर पालिका सीएमओ भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र शुक्ला शहर के प्रबुद्ध जीवी और अन्य उच्च पदाधिकारी उपस्थित रहे। पत्रकारों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने इस मुद्दे पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

मीटिंग का मुख्य एजेंडा जाम की परेशानियों और दुकानदारों तथा अतिक्रमण कर्ताओं की गतिविधियों की समीक्षा करना था। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि अभी सभी दुकानदारों और अतिक्रमणकर्ताओं को निवेदन किया जा रहा है कि वे अपने-अपने अतिक्रमण हटा लें। इस निवेदन का उद्देश्य शहर में ट्रैफिक की स्थिति को सुधारा जाना है।

हालांकि, दीपावली के त्यौहार के बाद, यदि कोई अतिक्रमण नहीं हटता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी और नोटिस जारी की जाएगी। यह कदम सुनिश्चित करेगा कि शहर की सड़कों पर यातायात का प्रवाह सुचारु बना रहे। शहरवासियों ने इस पहल का समर्थन किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हर कोई एक व्यवस्थित और सुगम शहर चाहता है। बैठक ने यह संदेश भी दिया कि प्रशासन नागरिकों की भलाई के लिए तत्पर है ज्ञात हो कि कैलारस शहर में निरंतर जाम की स्थिति बनी हुई है जिस का खामियाजा एम्बुलेंस और स्कूली वाहनों को भुगतना पड़ रहा है जिस पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम सुश्री मेघा तिवारी ने सख्त रुख अपनाते हुए आज राजस्व नगरीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ बैठक कर रणनीति बनाई जिसमें सख्त निर्देश दिए कि इस अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

यह भी पढ़ें:-

👉 भाजपा सरकार की मौत की सड़क-NH-719 ने फिर निगली 5 जिंदगियां

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *