आपको बता दें कि जनपद पंचायत मुरार के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत फुसावली में संचालित आरोग्यं अस्पताल महीनों से बंद पड़ा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उक्त अस्पताल की डेंटिंग पेंटिंग तो समय पर करा दी जाती है लेकिन वहां पर पदस्थ स्टाफ की ओर कोई ध्यान नहीं रहता है। अस्पताल की हालत को जब हमारे संवाददाता द्वारा देखा गया तो अस्पताल परिसर में चारों तरफ घास/झाड़ी खड़ी हुई थी एवं मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। हमारे द्वारा ग्राम पंचायत के सरपंच श्री रामनाथ जी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अस्पताल तो हमेशा बंद रहता है, यह कभी नहीं खुलता है। लेकिन जब हमारे द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री मनीष शर्मा जी से इस संदर्भ में बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में में नहीं था मैं चेक करातेहुऐ उचित कार्रवाई करूंगा।
शिव सिंह कुशवाह/ ग्वालियर
ग्वालियर 05सितंबर। ग्वालियर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं इतनी लाचार हैं कि किसी न किसी मुद्दे को लेकर ग्वालियर का स्वस्थ विभाग हमेशा सुर्खियों में बना रहता है क्योंकि ग्वालियर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली “अंधेर नगरी चौपट राजा” कहावत को भी सार्थक करता हुआ नजर आ रहा है। ग्वालियर जिले में संचालित आरोग्यं अस्पताल ऐसे भी हैं जो कि केवल कागजों में संचालित हो रहे हैं, और हकीकत में सालों से बंद पड़े हैं। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। क्योंकि आरोग्यं अस्पताल में पदस्थ स्टॉप वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत से घर बैठे की तनख्वाह ले रहे हैं, तो वही इलाज के लिए ग्रामीण दर-दर भटकते हुए कोसों दूर जुकाम, खांसी, बुखार जैसी बीमारियों के लिए ग्वालियर इलाज के लिए आना पड़ता है।
वीडियो देखने के लिए👉 यहां क्लिक करें
अब देखना यह है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मनीष शर्मा जी उक्त मामले को अपने संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करते हैं या फिर हमेशा की तरह बंद रहते हुए कागजों में संचालित होता रहेगा ग्राम फुसावली में संचालितआरोग्यं हॉस्पिटल
ग्राम पंचायत के सरपंच का कहना:-
ग्राम पंचायत को फुसावली के सरपंच रामनाथ जी से आरोग्यं अस्पताल के संदर्भ में बात की गई तो उन्होंने बताया कि अस्पताल तो कभी खुलता ही नहीं है और न ही कोई यहां पर स्टॉप आता है। हमारे द्वारा जब सुधा मैडम से बात की जाती है तो उनका कहना रहता है कि मैं क्या करूं मैं कहां कहां जाऊं,आपको जो करना हो करें। सरपंच रामनाथ जी के द्वारा यह भी कहा है कि मैं वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर हर हालत में अस्पताल को नियमित रूप से संचालित करवाउगा
श्री रामनाथ जी
सरपंच ग्राम पंचायत फुसावली
CMHO ग्वालियर का कहना:-
ग्राम फुसावली में संचालित आरोग्यं अस्पताल बंद पड़ा है, यह हमारे संज्ञान में नहीं था मैं जांच कराते हुए उचित कार्रवाई करूंगा।
डॉ मनीष शर्मा
CMHO ग्वालियर
यह भी पढ़ें👇
