रॉयल्टी मांगने पर नहीं दिखा पाया ड्राइवर, डंपर भिजवाया थाने
लहार/भिण्ड। बाईपास पर एसडीएम विजय सिंह यादव ने गुजरते समय ओवरलोड डंपर को रुकवाया एवं डंपर चालक से रॉयल्टी प्रस्तुत करने के लिए कहा डंपर चालक पहले रॉयल्टी प्रस्तुत करने में बहाने बनाते रहा तत्पश्चात एसडीएम ने ओवरलोड डंपर क्रमांक MP07 HB 4815 रॉयलटी की वैधता खनिज स्पेक्टर से ऑनलाइन चेक करवाया इंस्पेक्टर ने तत्काल बताया की उक्त डंपर पर कोई रॉयलटी आज दिनांक को जारी नहीं हुई है एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने तत्काल मौके पर से ही तहसीलदार लहार दीपक शुक्ला को फोन लगाकर डंपर को लहार थाने की सुपुर्दगी में रखवाने के निर्देश दिये एवं खनिज इंस्पेक्टर लहार को प्रकरण बनाकर जुर्माना हेतु शीघ्र कलेक्टर जिला भिंड को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए
यह भी पढ़ें:-
👉अवैध हथियार के साथ ‘महंत’ की तस्वीर वायरल, ग्रामीणों ने जताई चिंता

