Sat. Sep 5th, 2026

ग्वालियर में श्वान विवाद ने लिया उग्र रूप, डॉग लवर्स बनाम रहवासी, पुलिस मौजूदगी में हंगामा

मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस के सामने भी हुई मारपीट,

घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

ग्वालियर शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के 24 बीघा इलाके में आवारा कुत्तों (श्वान) का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब स्थानीय निवासियों का सब्र टूट गया है। कुत्तों के काटने से परेशान दर्जनों लोगों ने एकजुट होकर थाने में शिकायती आवेदन दिया है।
10 से 12 बच्चों को बना चुके हैं शिकार:
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इलाके में आवारा कुत्ते अब तक 10 से 12 बच्चों को काटकर घायल कर चुके हैं। रहवासियों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि एक स्थानीय महिला इन कुत्तों को संरक्षण देती है, जिसके कारण इनका जमावड़ा और हमलावर व्यवहार बढ़ता जा रहा है।
पुलिस से कार्रवाई की मांग:
परेशान लोगों ने बहोड़ापुर थाने में आवेदन देकर संबंधित महिला के खिलाफ कार्रवाई और कुत्तों से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-

👉अवैध हथियार के साथ ‘महंत’ की तस्वीर वायरल, ग्रामीणों ने जताई चिंता

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *