Sat. Sep 5th, 2026

ग्वालियर। ग्वालियर जिले की मोहना पुलिस ने 22 जनवरी को एक वृद्ध महिला से उसके कान में पहने हुए बाले और मंगलसूत्र लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित गिरवाई इलाके से गिरफ्तार किया है. इनमें विकास उर्फ विक्की कुशवाह और सूरज दिवाकर नामक बदमाशों को पकड़ा गया है.इसमें विक्की तिघरा इलाके का रहने वाला है जबकि सूरज मुरैना के कैलारस का के रहने वाला बताया गया है.दोनों ही बदमाशों ने महिला को लूटने की घटना को स्वीकार किया है. दरअसल महिला रामपुरी बाई धाकड़ ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 22 जनवरी को दोपहर में घर से निकलकर पार्वती नदी के पास खेत पर जा रही थी तभी पटवारी के कोटरा पर बाइक सवार दो लड़कों ने उसके कान के सोने के बाली और गले का मंगलसूत्र लूट लिया था इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू की और उन्हें बीते रोज गिरवाई इलाके से गिरफ्तार कर लिया

यह भी पढ़ें:-

👉ग्वालियर में श्वान विवाद ने लिया उग्र रूप, डॉग लवर्स बनाम रहवासी, पुलिस मौजूदगी में हंगामा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *