प्रियंका ओझा/ रौन संवाददाता
रौन। थाना क्षेत्र के ग्राम लालौर के हार में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मृतक की पहचान वीरेंद्र बघेल (50) पिता हरबक्स बघेल, निवासी ग्राम लालौर के रूप में बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वीरेंद्र को शराब पीने की लत थी। हालांकि, व्यक्ति ने यह कदम क्यों उठाया, इसके वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है।
सूचना मिलने पर रौन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी बताई जा रही है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि Inst के पीछे क्या कारण रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल लालौर गांव और आसपास के क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा का माहौल है।
यह भी पढ़ें:-
👉आवारा गोवंश और लंपी वायरस के प्रकोप को लेकर गौ सेवकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

