Mon. Oct 26th, 2026

प्रथम नगर आगमन पर समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत, संगठन के पदाधिकारियों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

                 संजय सिंह कुशवाह/ग्वालियर संवाददाता

ग्वालियर, 25 अक्टूबर। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा ने संगठनात्मक विस्तार के तहत काजल सिंह चौहान को ग्वालियर शहर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति के बाद समर्थकों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रथम नगर आगमन पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

काजल सिंह चौहान के स्वागत के लिए बैनर भी लगाया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही।

संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई कि काजल सिंह चौहान के नेतृत्व में ग्वालियर शहर में हिंदुस्तान आवाम मोर्चा की गतिविधियों को गति मिलेगी। साथ ही सामाजिक समरसता, वंचित वर्गों के अधिकारों और आमजन की समस्याओं को लेकर संगठन की भूमिका को आगे बढ़ाया जाएगा।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद काजल सिंह चौहान के सामने संगठन के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने, संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी। उनकी नियुक्ति को संगठन के ग्वालियर शहर में विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर ये पदाधिकारी रहे मौजूद:-

कार्यक्रम में ग्वालियर शहर जिला अध्यक्ष काजल सिंह चौहान के साथ प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुशवाह, ग्रामीण युवा अध्यक्ष सतेंद्र सिंह राणा, ग्वालियर संभाग अध्यक्ष मनोज प्रजापति, दतिया जिला अध्यक्ष भूपेंद्र कुशवाह, प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बंसल, ग्वालियर संभाग अध्यक्ष इंजीनियर उमेश कुशवाह, मनोज पुरिया, महिला अध्यक्ष क्रांति कुश्ता, मुरैना जिला अध्यक्ष नरोत्तम गुर्जर एवं मेहगांव ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कुशवाहा व राघवेंद्र सिंह गुर्जर, जीतू गिरी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने काजल सिंह चौहान को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *