प्रियंका ओझा/रौन संवाददाता
भिण्ड/रौंन 17 नवंबर। जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रौंन थाना पुलिस ने अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में चोरी से रेत भरकर सिंध नदी के रेमजा घाट से परिवहन किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने नीतराज पेट्रोल पंप के सामने घेराबंदी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया।
यह कार्रवाई रौंन थाना प्रभारी राजवीर गुर्जर के नेतृत्व में की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रेत परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

