Sat. Apr 18th, 2026

5000 का ईनामी बदमाश गोहद चौराहा पुलिस की गिरफ्त में

 भिण्ड। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शैलेंद्र सिंह चौहान जी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमलेश खरपूसे जी तथा श्रीमान एसडीओपी महोदय गोहद श्री सौरभ कुमार जी* के निर्देशन में थाना गोहद चौराहा पुलिस द्वारा सेक्टर 36 नोएडा से विगत ग्यारह माह से फरार दुष्कर्म के आरोपी 5000 के ईनामी बदमाश राजेश जयंत पुत्र राकेश जयंत उम्र 22 साल निवासी ग्राम बिलखड़ी जिला भिंड को गिरफ्तार किया गया 
आरोपी के विरुद्ध द25-9-21 को चिंकूपुरा निवासी एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने तथा उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम देने कि रिपोर्ट हुई थी ,जिस पर थाना गोहद चौराहा में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 249/21 धारा 363, 366 ,376 भादवी तथा ०३/०४ पोस्को एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

 मुखबिर सूचना तथा तकनीकी की मदद से आरोपी को सेक्टर 36 नोएडा से गोहद चौराहा पुलिस द्वारा गिरफ़्तार किया गया ।
आरोपी की गिरफ्तारी में निरी.रविंद्र शर्मा थाना प्रभारी गोहद चौराहा,उप निरीक्षक उपेन्द्र धाकड़,सहायक उपनिरीक्षक बाबू सिंह जादौन, साईबर टीम भिंड, आरक्षक राम कुमार तोमर, आर. मान सिंह तोमर, आर भीम सेन, आरक्षक राजविंदर कौर की मुख्य भूमिका रही 
यह भी पढ़ें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *