कोली समाज के द्वारा मनाई गई अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई की जयंत
1857 के इतिहास के पन्नो में दर्ज है झलकारी बाई की वीर गाथा: अमर सिंह शाक्
भिण्ड। अंग्रेजों की प्रताड़ना के खिलाफ विद्रोह और आजादी की लड़ाई के लिए स्वतंत्रता संग्राम का आगाज 1857 की क्रांति से हो गया था। भारत की 1857 की क्रांति इतिहास के पन्नों में सबसे प्रमुख घटनाओं में शामिल है। लेकिन झांसी की रानी इस आंदोलन में अकेली महिला नहीं थीं। उनके साथ एक महिला सेनापति भी आजादी की जंग में लड़ी। इस महिला सैनिक का नाम झलकारीबाई था। झलकारी बाई न तो रानी थीं और न ही झांसी की सत्ता उनके हाथ में थी। लेकिन अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए झलकारी बाई ने प्राणों को न्योछावर कर दिया यह बात सुभाष नगर में कोली समाज के कोषाध्यक्ष नरेश शाक्य के घर पर जयंती कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अमर सिंह शाक्य ने
बता दें कि वीरांगना झलकारी बाई की जयंती सुभाष नगर में ही नहीं अपितु पूरे जिले भर में जगह-जगह मनाई गई
जिला प्रभारी कल्यान शाक्य ने बताई उनके जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें
कल्यान शाक्य ने उनके जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि वीरांगना झलकारी बाई बचपन से ही साहसी थी उन्होंने बताते हुए कहा कि झलकारी बाई भोजला गांव की रहने वाली थीं। उनका गांव झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के किले के पास था। किले के दक्षिण में उन्नाव गेट था, वहीं पर झलकारी बाई के घराने के लोग आज भी रहते हैं। झलकारी बाई बचपन से ही साहसी थीं। कम उम्र में उनकी मां का देहांत हो गया। पिता ने झलकारी बाई को घुड़सवारी और हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया।
समाज की महिलाओं को शिक्षित एवं संगठित होकर संघर्ष करने की जरूरत-रेखा मुन्ना शाक्य
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रेखा मुन्ना शाक्य ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि जिस प्रकार से झलकारी बाई ने 1857 की क्रांति में वीरता का परिचय दिया उसी प्रकार से आज हमारे समाज की महिलाओं को शिक्षित व संगठित होकर संघर्ष करना है।तभी हम महिलाएं शिक्षित होकर अपने समाज का ही नहीं अपितु अपने देश का नाम रोशन कर पाएंगे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोहर लाल पटवा प्रदेश सचिव, नेत्रपाल शाक्य जिला अध्यक्ष, किशोरी लाल शाक्य शिक्षक किशन मुन्नालाल शाक्य वीरेंद्र शाक्य उम्मेद शाक्य कमलेश कुमार विश्वनाथ मनोज गर्ग (बीएसपी नेता) भानु प्रकाश शिक्षक अंकित रमेश खटीक प्रदेश प्रभारी इंकलाबी पार्टी चुन्नी लाल प्रजापति मंटू लाल शाक्य विजय सिंह निगम नेताजी आदि अन्य सम्मानित लोग सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का आभार वृन्दावन शाक्य ने प्रकट किया।
यह भी पढ़ें
इंदरगढ़ कस्बे की जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर, आंदोलन की दी चेतावनी
इंदरगढ़ मेन बाजार में गहनों से भरा बैग गायब


