भिंड,पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला भिण्ड कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन मे अबैध शराब एवं अबैध हथियार पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे। आज दिनां 19/09/2022 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कांक्सी मोड के पास अवैध हथियार लेकर बारदात करने की नियत से घूम रहा है। मुखबिर के बताये गये स्थान पर पुलिस तत्काल पहुंची वहां पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति लाल रंग की टीशर्ट पहने खडा है। पुलिस ने उसकी तरफ देखा तो वह व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने लगा पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया उस व्यक्ति को चैक किया गया तो एक 32 बोर की पिस्टल एवं पैंट की जेब से दो 32 बोर के जिंदा राउण्ड रखें मिले पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।अपराध क्रमांक 159/22 धारा 25 / 27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना शुरू कर दी।
अपराधी को पकड़ने में अहम भूमिका रही
थाना दबोह के उनि. अनिल सिंह गुर्जर, आरक्षक आनंद कुशवाहा, आरक्षक रविन्द्रपाल, आरक्षक चालक विकाश पवैया की सराहनीय भूमिका रही है।
यह भी पढ़ें
