Sat. Apr 18th, 2026

#bhind:भाजयुमो के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित हुए युवा नेता पाठक एवं खंडेलवाल

भिंड – भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग सिवनी जिले में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में अंचल के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं लवी प्रकाश खंडेलवाल सम्मिलित हुए।
पाठक एवं खंडेलवाल ने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा , युवा मोर्चा प्रभारी कविता पाटीदार,युवा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार सहित कई नेताओं का मार्गदर्शन मिला। पाठक एवं खंडेलवाल ने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में वरिष्ठ नेतृत्व के द्वारा संगठन में किस तरीके से कार्य किया जाता है, यह बताया गया और 2023 के चुनावी साल में युवा मोर्चा के पदाधिकारी किस तरह से कार्य करेंगे, यह बताया गया, क्योंकि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की  हड्डी के समान है।
यह भी पढ़ें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *